Bharti Singh announce Second Pregnancy: कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. इंटरनेट पर भारती सिंह खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं. इस बीच अब भारती सिंह ने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है. भारती सिंह दोबारा मां बनने वाली हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है. इस खबर के आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में भारती सिंह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. कॉमेडियन के साथ उनके पति बी नजर आ रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हम फिर से प्रेग्नेंट हैं. इस पोस्ट के सामने आते ही बधाइयों की कतार लग गई. फैंस से लेकर भारती के चाहने वाले उन्हें विशेज भेजने लगे.
स्विट्जरलैंड में हैं भारती सिंह
गौरतलब है कि इस वक्त भारती सिंह स्विट्जरलैंड में हैं और वहीं से उन्होंने ये खुशखबरी फैंस को दी है. इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई स्टोरीज शेयर की हैं. भारती के पोस्ट में उनका बेटा नजर आ रहा है, जिसमें वो बता रहा है कि वो बड़ा भाई बनने वाला है. इसके अलावा भारती और हर्ष ने इस पर एक पूरा व्लॉग भी बनाया है, जिसका नाम ‘गोला बड़ा भाई बनने वाला है’ रखा है.
भारती सिंह और हर्ष का पहले एक बेटा है
अचानक मिली इस खुशखबरी से फैंस बेहद खुश हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि भारती सिंह और हर्ष का गोला (लक्ष्य) नाम का बेटा भी है, जिसके साथ कपल अक्सर स्पॉट होता है. गोला को भी अक्सर पैप्स के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है. वहीं, अगर भारती सिंह की बात करें तो कॉमेडियन कई बार अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर चुकी हैं. अब उन्होंने फाइनली फैंस को दोबारा ये खुशखबरी दे दी है, जिससे हर कोई बेहद खुश नजर आ रहा है और उन्हें बधाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे 15 मिनट की कोई वैल्यू…’, Animal में Ranbir Kapoor पर भारी पड़ने पर क्या बोले Bobby Deol?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
11 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
13 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
15 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
16 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
17 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
18 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
18 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines