Bharathiraja Hospitalised: साउथ के फेमस डायरेक्टर भरतिराजा बिगड़ी तबियत के चलते अस्पताल में एडमिट हैं. पिछले साल मार्च में डायरेक्टर के बेटे का निधन हो गया था, जिसके बाद से भरतिराजा बेटे के सदमे से उभर नहीं पाए और सदमे में चले गए. वहीं अब कुछ दिन पहले ही डायरेक्टर की भी तबियत अचानक बिगड़ गई और वो अस्पताल में भर्ती हैं. रजनीकांत और श्रीदेवी जैसे सितारों के साथ फिल्में बनाने वाले भरतिराजा 80 की उम्र में खराब तबीयत के चलते चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती हैं. चलिए आपको भी भरतिराजा के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कौन हैं भरतिराजा?
भरतिराजा ’16 वयथिनिले’ जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. डायरेक्टर को राधिका, राधा और कार्तिक जैसे कलाकारों को फिल्मी जगत में लाने का क्रेडिट भी दिया जाता है. भरतिराजा रजनीकांत, कमल हासन और श्रीदेवी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं और इंडस्ट्री में वो आज एक बड़े डायरेक्टर के रूप में जाने जाते हैं. डायरेक्शन के साथ-साथ भरतिराजा एक्टिंग भी कर चुके हैं. धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रमबलम’ में भरतिराजा ने धनुष के दादा का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीता था. बता दें भरतिराजा तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं. साल 2004 में डायरेक्टर को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था.
यह भी पढें: Jana Nayagan के ट्रेलर को देख क्या बोले यूजर्स? थलापति विजय के एक्शन पर आया रिएक्शन
पिछले साल बेटे का हुआ निधन
पिछले साल मार्च में डायरेक्टर की लाइफ में एक हादसा हुआ जिससे वो बुरी तरह टूट गए. साल 2025 में मार्च में उनके इकलौते बेटे और फेमस डायरेक्टर मनोज भरतिराजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसके बाद भरतिराजा सदमे में आ गए थे. शोक से उभर ना पाने के कारण वो अपनी बेटी के घर कुछ दिनों के लिए मलेशिया चले गए थे, वहीं बाद में वो चेन्नई लौट आए.
यह भी पढ़ें: ‘ना सलमान, ना शाहरुख की मूवीज’, Dhurandhar के अलावा किन फिल्मों को मिला है 1200 करोड़ क्लब का टैग?
अस्पताल में भर्ती डायरेक्टर
अब भरतिराजा को खराब तबीयत के चलते चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. हाल ही में फिल्म निर्माता के भाई जयराज पेरियामयथेवर ने भी बताया था कि भरतिराजा की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है. वो अपने बेटे के निधन के दुख से उभर नहीं पा रहे हैं.
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
24 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines