टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर भरत कपूर का सोमवार को निधन हो गया है. उनकी उम्र 80 साल की थी. भरत कपूर के निधन की पुष्टी एक्टर अवतार गिल ने की है. दरअसल, गिल ने जानकारी दी है कि उनके बेटे ने जब कॉल किया था, तो उन्होंने बताया की भरत कपूर पिछले 3 दिनों से अस्वस्थ रहे हैं. इससे पहले एक्टर अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, आज उनका निधन हो गया है.
कब हुआ भरत कपूर का निधन
आपको बता दें कि भरत कपूर का निधन 27 अप्रैल को दोपहर 3.30 हुआ है. वहीं परिवार वाले और करीबी दोस्तों ने शाम 6.30 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया. बता दें कि भरत कपूर का निधन उनके मल्टीपल ऑर्गन्स फेल होने के कारण हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अप्रैल को दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट रखी जा सकती है. दरअसल, जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई इंटरनेट पर शोक की लहर दौड़ गई. एक्टर की निधन की खबर सुनने के बाद फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. बता दें कि फैंस नम आंखों के साथ भरत कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर आते ही छाई 134 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, कहानी देख सीट से उठ नहीं पाएंगे आप
विलेन के रूप में मिली पॉपुलैरिटी
बता दें कि हिंदी सिनेमा में भरत कपूर ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाया है, वो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. दिवंगत एक्टर ने अपनी करियर की शुरुआत साल 1972 में की थी. भरत कपूर ने बाद में बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया था. एक्टर ने खुदा गवाह, साजन चले ससुराल, नूरी और स्वर्ग जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्होंने राहत, सांस, कैंपस, परंपरा और तारा जैसे कई टीवी शो में भी अपनी भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की GF पहली बार बेटे संग इवेंट में हुई स्पॉट, स्टाइलिश लुक ने मचाई हलचल
भरत कपूर का करियर
Bharat Kapoor ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. दिवंगत ने फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाया है. हालांकि, एक्टर ने फिल्मों में लीड रोल काफी कम निभाए हैं. लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी फिल्म के एक्टर से कम नहीं थी. दरअसल, उनके निधन की खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines