बॉलीवुड में हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इसमें आपको थ्रिलर और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे. फिल्म में एक से बढ़कर एक सस्पेंस आपको किसी भी मोड़ पर बोर नहीं होने देगा. जी हां हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘भागवत चैप्टर 1 राक्षस’ की. अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार की जुगलबंदी ने इस फिल्म को और खास बना दिया. जितेंद्र पहली बार विलेन के किरदार में छा गए. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज से शुरू होती है. जहां गांव की एक लड़की पूनम मिश्रा लापता हो जाती है. पुलिस अफसरों पहले इस केस को लाइटली लेते हैं और समझते हैं कि वो किसी लड़के के साथ प्यार में भाग गई. लेकिन बाद में ये केस पेंचिदा होता जाता है और इस केस को पुलिस अफसर भागवत को सौंप दिया जाता है. भागवत अपने तौर-तरीके अपनाकर इस केस की जांच-पड़ताल शुरू करते हैं. जांच में सामने आता है कि पूनम के साथ-साथ अलग-अलग गांव की 19 लड़कियां गायब हो चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: 52 मिनट की वो फिल्म, जो एक ही दिन में बनी नंबर वन, इस OTT प्लेटफॉर्म पर है अवेलेबल
क्लाइमेक्स में छुपा सस्पेंस
फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे ही कई राज खुलते हैं और पता चलता है कि इन सब लड़कियों के गायब होने के पीछे एक लड़के का हाथ होता है. जिसका नाम राजकुमार सिरितिया होता है. ये इंसान के रूप में राक्षस होता है, जो भोली-भाली लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता है और बाद में उन्हें साइनाइड देकर मार देता है. भागवत इस राक्षस राजकुमार को गिरफ्तार तो कर लेता है लेकिन सबूतों की कमी के चलते केस कमजोर पड़ जाता है. इसके बाद क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट छुपा है. क्लाइमेक्स को जानने के लिए आपको ये मूवी जी5 पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 39 मिनट की कॉमेडी-एक्शन मूवी, कहानी में एक के बाद एक मिलेगा ट्विस्ट; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म की कास्ट
फिल्म में जितेंद्र कुमार ने राजकुमार सितिरिया का किरदार निभाया है. जितेंद्र पहली बार नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए और उन्होंने कमाल का काम किया है. वहीं पुलिस अफसर भागवत का किरदार अरशद वारसी ने निभाया है. दोनों ने अपने किरदार में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए. इस फिल्म को अक्षय शेरे ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines