Shubhangi Atre Love Life: टीवी का पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है!’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) फैंस को लम्बे समय से एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर में एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने सभी का दिल जीत लिया है। जिस तरह से उन्होंने इस शो की कमान संभाली किसी कोई भी उम्मीद नहीं थी कि वो इतनी आसानी से इस रोल में फिट हो जाएंगी। लेकिन दर्शकों ने एक्ट्रेस को खुले दिल से एक्सेप्ट कर लिया और शुभांगी देखते ही देखते सभी के दिल में उतर गईं।
यह भी पढ़ें: Animal से गायब दिखा Bobby Deol और Ranbir Kapoor का किसिंग सीन, OTT पर होगा स्ट्रीम?
शुभांगी ने लव लाइफ पर दिया अपडेट
हालांकि, एक्ट्रेस अपने करियर में इस वक्त काफी अच्छा कर रही हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी डिस्टर्ब चल रही है। बीते साल उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति से सेपेरशन का ऐलान किया था। उनकी 19 साल की शादी अब टूट चुकी है और एक्ट्रेस फिलहाल जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच अपने एक इंटरव्यू में अब उन्होंने एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर बातें की और बताया कि क्या उनकी जिंदगी में फिर कभी प्यार की एंट्री होगी भी या नहीं।
Image Credit: Google
क्या एक्ट्रेस फिर देंगी प्यार को चांस?
शुभांगी ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा- ‘यह मेरे लिए एक इमोशनल रोलर कोस्टर राइड की तरह था। मेरी शादी 20 साल की उम्र यानी बहुत कम ऐज में हो गई थी। यह मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन अब मैं इस बात से खुश हूं कि यह हुआ। मुझे नहीं लगता कि मैं प्यार को अपनी जिंदगी में दोबारा एक और मौका दूंगी। यह मैं नहीं कर सकती। अब जिंदगी में मेरा प्यार मेरा काम है और मैंने रिलेशनशिप के लिए अब सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं।’
एक्ट्रेस ने काम को बताया प्यार
एक्ट्रेस के इस बयान से साफ हो गया है कि अब वो शायद कभी भी अपनी जिंदगी में प्यार को कोई मौका नहीं देंगी। यानी अब वो पूरा ध्यान बस अपने काम पर रहेगा। वैसे आपको बता दें, एक्ट्रेस की इस शादी से एक बेटी भी है जिस पर वो खूब प्यार लुटाती हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
6 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines