भाभी जी घर पर हैं (Bhabi ji ghar par hain) के सेट पर एक बार फिर दुख का माहौल है। दो महीने पहले ही मलखान का रोल करने वाले दीपेश भान चल बसे थे। दीपेश के निधन से उनके परिवार पर ही नहीं बल्कि टीम के सदस्यों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बता दे दीपेश भान सिर्फ 41 की उम्र में अपने डेढ़ सैल के बेटे और पत्नी को छोड़कर चल बसे थ। वहीं अब में सीरियल भाभी जी घर पर है में डॉ. गुप्ता का रोल करने वाले जीतू गुप्ता के 19 साल के बेटे आयुष का निधन हो गया है।
अभी पढ़ें – Ekta Kapoor और मां शोभा कपूर के खिलाफ इस मामले को लेकर जारी हुआ अरेस्ट वॉरंट
जवान बेटे कगे आयुष के निथन से जीतू गुप्ता टूट गए हैं। इस घटना ने जीतू गुप्ता के परिवार को भी तोड़कर रख दिया है। खुद जीतू ने अपने बेटे के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। जीतू गुप्ता ने सोशल मीडिया पर आयुष की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘नहीं रहा मेरा बाबू आयुष’।
जीतू गुप्ता ने इससे पहले मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनके बेटे की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आयुष के लिए दुआ करने की गुजारिश भी की थी।
बेटे की अस्पताल से साझा की तस्वीर
जीतू की यह पोस्ट आने के बाद लोगों ने उन्हें फोन कर बेटे का हालचाल जानने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्होंने बेटे की अस्पताल से एक तस्वीर साझा की, जिसमें देखा जा सकता है कि वे अस्पताल के बेड पर अचेत अवस्था में लेटे हुए हैं और वो वेंटीलेटर पर थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘बेटे आयुष के बारे में पोस्ट पढ़ने के बाद आप सब लगातार फोन कर उसका हाल पूछ रहे हैं, लेकिन आप लोगों से मैं हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि सिर्फ अपना आशीर्वाद और भगवान से प्रार्थना केरं। इस समय में बिल्कुल बात करने की स्थिति में नहीं हूं और संभव नहीं है कि इतने सारे कॉल……’
एक्टर जीतू गुप्ता के बेटे की मौत किस वजह से हुई इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। जीतू गुप्ता ने 27 सितंबर को ये पोस्ट शेयर किया था और 28 ताऱीख की सुबह ही उनका बेटा आयुष चल बसा। दुख की इस घड़ी में कॉमेडी की दुनिया के कई कलाकार जीतू के साथ खड़े हैं।
संघर्ष के दिनों में राजू ने उनका बहुत साथ दिया
हाल ही में जब कानपुर से ताल्ल्लुक रखने वाले दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हुआ, तब उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी और कहा था कि संघर्ष के दिनों में राजू ने उनका बहुत साथ दिया था। बता दें जीतू गुप्ता भी कानपुर के रहने वाले हैं। अपने सोशल मीडिया पेज पर उन्होंने राजू श्रीवास्तव के साथ कई तस्वीरें शेयर कर रखी है। जीतू गुप्ता लंबे समय से कॉमेडी की दुनिया में है लेकिन उन्हें पहचान भाभी जी घर पर हैं शो के जरिए मिली। उन्होंने कुछ साल पहले ही सफलता का स्वाद चखा है लेकिन अब उनके जीवन में इतना बड़ा दुःख आ गया है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines