Saumya Tandon Trolled: पॉपुलर शो भाभीजी घर पर हैं से फेमस हुईं सौम्या टंडन टीवी से भले गायब हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो इस शो में विदिशा श्रीवास्तव भाभी जी का किरदार निभा कर रही हैं लेकिन लोगों के दिल आज भी गोरी मेम के रूप में सौम्या ही बसी हुई हैं। इस बीच सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिससे वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
वीडियो उनके जन्मदिन पार्टी का है, जिसमें एक्ट्रेस को सरेआम ड्रिंक करते हुए देखकर उनके फैंस भड़क गए हैं। यही नहीं वीडियो में सौम्या नशे में धुत होकर डांस कर रही हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया जन्मदिन का वीडियो
सौम्या टंडन ने बीते 3 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने शानदार पार्टी दी जिसका अंदाजा उनका वायरल वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। जन्मदिन पार्टी के दौरान सौम्या के एक दोस्त ने उन्हें ड्रिंक पिलानी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सौम्या देखते ही देखते पूरी बोतल पी गई हैं।
वीडियो में सौम्या टंडन ड्रिंक करने के बाद पूरी तरह से नशे में धुत दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने नशे में डांस करना भी शुरू कर दिया। जैसे ही सौम्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एक्ट्रेस के फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरू कर दी। साथ ही उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी किया।
यह भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर क्यों आए यूजर्स के निशाने पर? तृप्ति डिमरी से पूछा था Animal से जुड़ा ऐसा सवाल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
सौम्या टंडन के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आपने भाभीजी घर पर हैं में शराब बंद कराई थी, अब आप खुद ही पी रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ड्रिंक करना सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसे पीना बंद कर दें।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आपसे इस तरह की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा था कि आप शराब नहीं पीती होंगी।’ इस तरह यूजर्स एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
2019 के बाद से टीवी से गायब हैं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि सौम्या टंडन को कई टीवी शोज में देखा जा चुका है। हालांकि उन्हें असली पहचान भाभीजी घर पर हैं से मिली थी। इस शो के साथ सौम्या लंबे वक्त तक जुड़ी रहीं लेकिन साल 2019 में बेटे को जन्म देने के बाद से एक्ट्रेस ने टीवी से दूरी बना ली। अब फैंस सौम्या टंडन के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन गोरी मेम कब पर्दे पर वापसी करेंगी यह फिलहाल अभी सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines