Guess Who Is TV Actor: टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी के’ और ‘भाभी’ जैसे शोज आपने देखे ही होंगे? इन शो को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन शो के कुछ स्टार्स आज भी काफी पॉपुलर हैं और किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ किरदार ऐसे हैं, जो टीवी इंडस्ट्री पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि शायद वक्त के साथ-साथ इन स्टार्स की पॉपुलैरिटी फीकी पड़ती चली गई। इनमें से एक एक्टर हैं मनीष गोयल, जिन्हें खासतौर पर ‘भाभी’ सीरियल के लिए पहचाना जाता है। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि वक्त के साथ-साथ मनीष गोयल इंडस्ट्री पर अपना स्टारडम कायम नहीं रख पाए। अब वो इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं।
आखिरी बार इन शोज में आए नजर
मनीष गोयल को आखिरी बार ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ और ‘निमकी विधायक’ जैसे शो में देखा गया था। इसके अलावा वो गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही फिल्म को लेकर भी चर्चा में आए थे। अब मनीष इंडस्ट्री से दूर चल रहे हैं। यहां तक सोशल मीडिया से भी उन्होंने दूरी बना रखी है। एक इंटरव्यू में मनीष गोयल ने खुद खुलासा किया था कि भले ही टीवी इंडस्ट्री में उन्हें लंबा वक्त बीत चुका हो लेकिन उनका स्ट्रगल आज तक जारी है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 देख ली? अब 5 पॉपुलर वेब सीरीज देखने को हो जाएं तैयार, जानें रिलीज डेट
सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष गोयल ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया था। एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके अंदर एक्टिंग के गुण रहे हैं लेकिन उनका सांवला रंग उनकी जर्नी का सबसे बड़ा विलेन रहा है। मनीष गोयल ने बताया था कि अपने सांवले रंग के चलते उन्हें कई बार रिजेक्ट होना पड़ा था। कई लोगों के ताने तक सुनने पड़े थे।
100 बार ऑडिशन देने के बाद मिला शो
एक्टर ने इंटरव्यू में बताया, ‘मुझे एक सीन के लिए चार बार थप्पड़ खाने पड़े थे। यहां तक कि क्राउड का हिस्सा बनना पड़ा। मैं इंडस्ट्री में साल 2010 से स्ट्रगल कर रहा हूं लेकिन मुझे अब तक सफलता नहीं मिली है। एक शो के लिए मैंने 100 बार ऑडिशन दिया तब जाकर वो शो मुझे मिला।’ मनीष गोयल ने बताया था कि साल 2020 के बाद मैंने टीवी से ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं हर तरह के किरदार को निभाने के लिए तैयार हूं लेकिन मुझे काम नहीं मिल रहा है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
4 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
5 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
9 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines