The-Dream: मशहूर सिंगर बेयॉन्से और रिहाना अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस बार सिंगर नहीं बल्कि उनके चार्ट-टॉपिंग गानों के प्रोड्यूसर द ड्रीम को गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, कथित तौर पर सामने आया है कि म्यूजिक प्रोड्यूसर द ड्रीम, जिसका असली नाम टेरियस यंगडेल नैश है, पर चनाज मैंग्रो नाम की एक महिला ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
प्रोड्यूसर ने खारिज किए आरोप
सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि चनाज ने कैलिफोर्निया में अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दुर्व्यवहार और धोखे के दावों का विवरण दिया गया है। हालांकि इन सभी आरोपों को, ग्रैमी पुरस्कार विजेता टेरियस यंगडेल ने तुरंत खारिज कर दिया। जैसे ही ये मामला सामने आया तो सोशल मीडिया पर अचानक हलचल बढ़ गई और हर कोई इसकी चर्चा करने लगा।
म्यूजिक इंडस्ट्री में चनाज को बेहद दिलचस्पी
हालांकि द ड्रीम जैसे प्रोड्यूसर पर इस तरह के आरोप लगना कम बड़ी बात नहीं है और इसलिए इस मामले के सामने आने के बाद लोग इस पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि अपने केस में चनाज मैंग्रो ने दावा किया है कि उन्हें साल 2014 में 23 साल की उम्र में द ड्रीम से वो पहली बार मिली थी। चनाज की म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब दिलचस्पी है और इसलिए वो इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए आई थी। इस दौरान जब वो टेरियस से मिली, तो उन्होंने चनाज से कई वादे किए।
मेरी चुप्पी बहुत दर्दनाक हो गई है- चनाज
इन सबमें चनाज के लिए एक ब्लॉकबस्टर गाना लिखना, बेयोंसे के दौरे पर शुरुआती स्लॉट हासिल करना और प्रोड्यूसर की टीम द्वारा वीजा विस्तार जैसी कई चीजें शामिल थी। चनाज ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी चुप्पी बहुत दर्दनाक हो गई है और मुझे एहसास हुआ कि मुझे इससे उबरने के लिए अपनी कहानी बताने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा करने से दूसरों को भी मदद मिलेगी और भविष्य में होने वाले भयानक दुर्व्यवहार को रोका जा सकेगा।
कौन हैं The-Dream?
The-Dream की बात करें तो टेरियस यंगडेल का जन्म 20 सितंबर, 1977 को हुआ था। टेरियस को उनके स्टेज नेम द-ड्रीम से लोग ज्यादा पहचानते हैं। अटलांटा, जॉर्जिया के एक अमेरिकी गायक, प्रोड्यूसर और रिकॉर्ड निर्माता हैं। टेरियस अक्सर प्रोडक्शन पार्टनर ट्रिकी स्टीवर्ट के साथ मिलकर आर एंड बी और हिप हॉप में कलाकारों के लिए गीत लिखते हैं।
यह भी पढ़ें- Arun Govil की जीत के क्या हैं 5 कारण? मतदान के बाद क्यों लोगों को देनी पड़ी थी सफाई
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
42 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines