Best Suspense Thriller Movie: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों का दबदबा है, जिसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’, सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’, राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ मौजूद है। हालांकि, कुछ लोग इस सर्दी में घर से बाहर जाना पसंद नहीं करते हैं और घर बैठे ही किसी सस्पेंस-थ्रिलर का मजा लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक ऐसी फिल्म के बारे में जिसकी कहानी दिमाग को हिलाने के काम करेगी।
किस फिल्म की कहानी?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘गोलम’ है। इस फिल्म में एक मर्डर की कहानी दिखाई गई है, जिसे देखकर किसी का भी दिमाग हिल जाएगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक मर्डर की कहानी दिखाई गई है। अगर आप फिल्म देखेंगे तो आपको दिखेगा कि फिल्म की कहानी एक ऑफिस से जुड़ी होती है, जहां पर हर उम्र के लोग काम करते हैं।
बॉस का मर्डर कैसे हुआ?
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि इस ऑफिस में काम कर रहे बॉस की अचानक से वाशरूम में हो जाती है। जैसे ही ये खबर बाहर आती है, तो पुलिस आती है और फिर वो केस की जांच शुरू करती है। पुलिस के सामने एक ही सवाल था कि आखिर बॉस का मर्डर कैसे हुआ और वो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लग जाती है।
440 वोल्ट का झटका मिलेगा
हालांकि, पुलिस को इस जांच में कई राज सामने आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ऑफिस में काम कर रहे 14-15 लोगों से भी पूछताछ करती है। देखते ही देखते फिल्म में कई राज खुलते जाते हैं और अगर आप भी इन राज के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो नॉर्मल सी मर्डर मिस्ट्री है, जिसे पुलिस सुलझा ही लेगी, लेकिन इस दौरान जो सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा, वो किसी 440 वोल्ट के झटके से कम नहीं होगा।
7.2 की रेटिंग
बता दें कि ये फिल्म बीते साल यानी साल 2024 में आई थी। फिल्म की कहानी कई बड़ी सस्पेंस से भरी फिल्मों को टक्कर देती है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को imdb पर दमदार 7.2 की रेटिंग मिली है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप प्राइम वीडियो का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा ये मलयालम फिल्म हिंदी में यूट्यूबर पर फ्री में भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें- Los Angeles की आग में तबाह हुआ मालिबू, Alanna Panday ने शेयर की फोटोज, बोलीं- एक हफ्ते पहले…
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
35 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines