Best Supernatural Horror Film On OTT: हाल ही में आई ‘स्त्री 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई। वहीं, अब ये फिल्म ओटीटी पर मौजूद है और लोग इसे ओटीटी पर भी खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन अगर आप इससे भी खतरनाक कुछ देखना चाहते हैं और हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको देखकर डर भी डर जाएगा। फिल्म की कहानी भी रियल घटना पर आधारित है। अब आप सोच रह होंगे कि ऐसी कौन-सी फिल्म है, तो आइए आपको बताते हैं?
2018 में रिलीज हुई थी फिल्म
दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो हाल ही में नहीं बल्कि कई सालों पहले रिलीज हुई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘लुप्त’ की, जिसे देखकर किसी को भी डर लग सकता है। हालांकि जो लोग हॉरर फिल्मों के शौकीन होते हैं, तो उनका जिगरा भी बेहद मजबूत होता है। इस फिल्म के कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ सकती है।
हॉरर कंटेंट का जबरदस्त डोज
फिल्म ‘लुप्त’ को प्रभुराज ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में निकी वालिया, जावेद जाफारी, मीनाक्षी दीक्षित, विजय राज जैसे कलाकार हैं, जिन्होंने ऐसी एक्टिंग की कि दर्शकों को डर लगना तो लाजिमी है। फिल्म के कई सीन किसी को भी डरा सकते हैं और परेशान कर सकता है। हालांकि हॉरर कंटेंट देखने वालों के लिए जबरदस्त डोज हो सकता है क्योंकि डर के लिए फिल्म एकदम परफेक्ट है।
सच्ची घटना पर है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘लुप्त’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बहुत बिजी बिजनेसमैन अपनी फैमिली के लिए घूमने की प्लानिंग करता है। हालांकि जिस मौज-मस्ती और मजे के लिए ये सब किया गया वो अचानक से एक अजनबी के आने से खराब हो जाता है। फिर होता है कुछ अजीब और अलग, जो बेहद डरावना है।
‘डेड एंड’ का हिंदी रीमेक
बता दें कि फिल्म ‘लुप्त’ साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘डेड एंड’ का हिंदी रीमेक है। वैसे तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने कुछ खास भाव नहीं दिया था, लेकिन जैसे ही फिल्म की एंट्री ओटीटी पर हुई तो फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और ये फिल्म डर का दूसरा नाम होने के नाम पर परफेक्ट निकली। अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे देख सकते हैं। ये फिल्म Apple TV और Netflix पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें- Singham 3 की एक्ट्रेस अरेस्ट, प्रेमी के भतीजे की किडनैपिंग का है मामला
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
17 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
22 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
23 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines