Best Horror Comedy Film On OTT: ओटीटी पर हर जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आजकल लोग थिएटर में जाने के बजाय घर बैठे फिल्में देखना पसंद करते हैं. लोगों को एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्मों का इंतजार होता है, तो हॉरर-कॉमेडी का भी अपना फैनबेस है. अब अगर आप हॉरर की दीवाने हैं और घर बैठे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी शानदार तड़का हो, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही शानदार फिल्म लेकर आए हैं.
फिल्म ‘सुमति वलावु’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘सुमति वलावु’ है. इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है. इस फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन विष्णु सासी शंकर ने किया है. ये फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है और 26 सितंबर से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसे अभिलाष पिल्लई ने लिखा है. इसके अलावा अगर फिल्म की कास्त की बात करें तो इसमें मालविका मनोज, अर्जुन अशोकन, सैजू कुरुप, शिवदा, गोकुल सुरेश और बालू वर्गीज जैसे स्टार्स ने काम किया है. ये फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकी है और लोगों को पसंद आ रही है.
8 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट
फिल्म के बजट की बात करें तो 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म को सिर्फ 8 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही इसने बवाल काट दिया और करीब 25.50 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला हुआ है. साल 2025 में फिल्म ‘सुमति वलावु’ 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.
IMDb पर 7.8/10 की रेटिंग
इस फिल्म को IMDb पर 7.8/10 की रेटिंग मिली है. फिल्म में हॉरर के साथ आपको कॉमेडी भी देखने को मिलेगी और यही वजह है कि ये फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म जी5 पर है और इसे आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg की पत्नी की अपील, सिंगर को न्याय दिलाने के लिए ये काम करने को कहा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines