Besharam Song Controversy: जबलपुर के भेड़ाघाट में फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग, मुख्य भूमिका में हैं शाहरुख खान
Edited By Pushpendra Sharma

besharam song controversy
Edited By Pushpendra Sharma

besharam song controversy
विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और करणी सेना ने पठान फिल्म के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा शाहरुख खान की एक और फिल्म की शूटिंग भेड़ाघाट में चल रही है। इन संगठनों ने उसे बंद कराने की मांग की।
हिंदू संगठनों ने शाहरुख खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। गौरतलब है कि पठान मूवी के गाने बेशर्म रंग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि अगर यह मूवी सिनेमाघरों में लगी तो वह उसका विरोध करेंगे।
MP: जबलपुर में #पठान मूवी के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ @news24tvchannel #Pathaan pic.twitter.com/Kq6p6iA1VS
— Vipin Shrivastava (@JournalistVipin) December 16, 2022
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि शाहरुख खान दीपिका द्वारा पठान मूवी में जिस प्रकार से भगवा रंग का अपमान करते हुए एक विवादित गाना फिल्माया गया है उसका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पुरजोर विरोध करता है। इस मौके पर बजरंग दल के साथ करणी सेना के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बहुत देर तक गहमागहमी की स्थिति मौके पर देखने को मिली।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: