Titanic Actor Bernard Hill Passes Away: बीते दिन खबर आई थी कि फिल्म ‘टाइटैनिक‘ (Titanic) के मशहूर एक्टर बर्नार्ड हिल (Bernard Hill) का निधन हो गया है। बर्नार्ड हिल ने ‘टाइटैनिक‘ में ‘कैप्टन एडवर्ड स्मिथ’ (Captain Edward Smith) का रोल अदा किया था। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई थी और दर्शकों ने फिल्म के कलाकारों की खूब सराहना भी की थी। हालांकि अब बर्नार्ड हिल के निधन से फैंस मायूस है। मरने से पहले एक्टर अपनी एक इच्छा को पूरा करना चाहते थे, लेकिन वो नहीं कर पाए और उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई।
इस इवेंट में होना था शामिल
दरअसल, सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस वीक बर्नार्ड को कॉमिक कॉन में ‘कास्ट रीयूनियन’ में शामिल होना था, लेकिन अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने इस रीयूनियन से अपना नाम वापस ले लिया और वो इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
ये थी इवेंट में ना जाने की वजह
बता दें कि बर्नार्ड को इस इवेंट में एक भाषण देना था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी मारियाना बीमार हैं और वो नहीं आ पाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि बर्नार्ड हिल ने इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और मुझे समझने के लिए सभी का धन्यवाद।
Bernard Hill
अधूरी रह गई Bernard Hill की इच्छा
बता दें कि मौत से एक दिन पहले बर्नार्ड हिल को ऑरलैंडो ब्लूम, एलिजा वुड, एंडी सर्किस, सीन एस्टिन, डोमिनिक मोनाघन और बिली बॉयड सहित अपने पूर्व कलाकारों के साथ एक और इवेंट में भी विशेष रूप से शामिल होना था, लेकिन वो अनुपस्थित थे। इन सभी को उस इवेंट में पोज देते हुए देखा गया, लेकिन हिल कहीं नजर नहीं आए। इसके बाद उनके निधन की खबर आई और जैसे ही ये खबर फैली तो हर कोई मायूस हो गया। एक्टर चाहते थे कि वो इस इवेंट में शामिल हों, लेकिन उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई।
यह भी पढ़ें- Ananya Pandey से ब्रेकअप होते ही रात में इस हसीना के घर दिखे Aditya Roy Kapoor, क्या मूव ऑन हुए एक्टर?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines