---विज्ञापन---

सिंगर Sonu Nigam के घर पहुंची पुलिस, कन्नड़ विवाद से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के घर आज पुलिस उनका बयान दर्ज करने पहुंची। कॉन्सर्ट से जुड़े विवाद के बाद बेंगलुरु पुलिस को सिंगर के घर आना पड़ा।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट से राहत मिली है। अपने कॉन्सर्ट में सिंगर ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी जो टिप्पणी की थी, उस पर इतना बवाल हुआ कि उनके खिलाफ मामला तक दर्ज हो गया। सोनू निगम पर कन्नड़ समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा है। हालांकि, अब कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई ना करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि आज सोनू निगम के मुंबई वाले घर में पुलिस आई थी।

रविवार को सोनू निगम के घर पहुंची बेंगलुरु पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को बेंगलुरु पुलिस सिंगर के घर आई। सिंगर का वीडियो बयान दर्ज करने के लिए बेंगलुरु पुलिस को उनके मुंबई वाले घर आना पड़ा। बेंगलुरु पुलिस की एक टीम ने इस दौरान केस को लेकर सिंगर सोनू निगम से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस की टीम में एक इंस्पेक्टर और दो अधिकारी शामिल थे। बेंगलुरु में सोनू निगम के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर वीडियो पर सिंगर का बयान दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

सिंगर के वीडियो बयान के लिए आई बेंगलुरु पुलिस

आपको बता दें, सिंगर के घर पुलिस इसलिए आई, क्योंकि अदालत ने आदेश दिया था कि अब सोनू निगम को बयान दर्ज करवाने के लिए शारीरिक रूप से कर्नाटक आने की जरूरत नहीं है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनका बयान लिया जा सकता है। अगर फिर भी सिंगर की फिजिकल प्रेजेंस चाहिए, तो पुलिस उनके मुंबई वाले घर भी जा सकती है। अब इसी आदेश के बाद पुलिस ने ये कदम उठाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kakkar फैमिली में हुआ पैचअप? Neha Kakkar की पोस्ट से मिला हिंट

बेंगलुरु कॉन्सर्ट से जुड़ा है मामला

बेंगलुरु कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने सोनू निगम को कन्नड़ में गाने को कहा था। इसके बाद सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वो उन लोगों को समझाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उनकी कन्नड़ में गाने की रिक्वेस्ट को सोनू निगम ने पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ दिया था। इसी चक्कर में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हो गया और उनसे लोग खफा हो गए। हालांकि, बाद में सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली।

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2025 02:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola