Ed Sheeran India Bengaluru Viral Video : एड शीरन इस वक्त भारत के दौर पर हैं, वह बेंगलुरु में परफॉर्म कर रहे थे तभी पुलिस वहां पहुंची और कार्यक्रम को रोक दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एड शीरन का यह प्रोग्राम चर्च स्ट्रीट पर चल रहा था और लोगों को सरप्राइज देने के लिए पहुंचे थे।
ब्रिटिश गायक-गीतकार एड शीरन इस वक्त भारत के दौरे पर हैं और उनके कार्यक्रम होने वाले हैं। इसी बीच उन्होंने अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज देने का फैसला किया और चर्च स्ट्रीट पर पहुंचकर परफॉर्म करने लगे लेकिन बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों ने इसे बीच में ही रोक दिया। इससे जहां वह लोगों को सरप्राइज देने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ गई है।
बताया जा रहा है कि ब्रिटिश गायक एड शीरन को कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने टोका और आवश्यक अनुमति नहीं होने का हवाला दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस अधिकारी उन्हें पहचान नहीं पाए और सख्ती से उन्हें प्रोग्राम रोकने के लिए कहा।
बता दें कि एड शीरन की दुनियाभर में लोकप्रियता है। फिलहाल वह भारत के दौरे पर हैं। वह हैदराबाद और चेन्नई में कार्यक्रम कर चुके हैं। चेन्नई में जब उनका कॉन्सर्ट हुआ था तो उसमें दिग्गज संगीतकार एआर रहमान भी शामिल हुए थे। कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने एआर रहमान और उनके बेटे एआर अमीन से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें : बेटियां पैदा होने पर पत्नी को छोड़ा, फोन पर तलाक देकर रचाई दूसरी शादी
भारत दौरे के दौरान शीरन पुणे, शिलांग और दिल्ली एनसीआर में भी कार्यक्रम करने वाले हैं। बेंगलुरू ऐसा शहर है, जहां वह दो कार्यक्रम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू में टिकटों की मांग अधिक है और इसीलिए यहां दो कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
13 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
14 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
16 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
18 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
18 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
19 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
20 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines