मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ और है. खबर सामने आ रही है कि उनके साथ लाइव इवेंट में बदसलूकी की गई है. पब्लिक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस को उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. इसके बाद इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज कराई है. आपको बता दें कि इसके पहले मौनी रॉय के साथ बदतमीजी की खबर सामने आई थी कि हरियाणा में उनके साथ स्टेज पर बदतमीजी की थी, जिसके बाद वो स्टेज छोड़कर चली गई थीं.
मिमी चक्रवर्ती के साथ हुई बदसलूकी के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से भी जानकारी साझा की गई है. आज तक में छपी रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में अव्वल दर्जे से पास हुई Border 2, जानें अब तक का कलेक्शन
मिमी चक्रवर्ती का रुकवाया था प्रोग्राम
बताया जा रहा है कि मिमी संग यह घटना रविवार को बोंगांव शहर के नयाग्राम इलाके में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई. मिमी की शिकायत के अनुसार, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान ही आयोजकों में से एक तन्मय शास्त्री अचानक स्टेज पर चढ़ गए थे और उन्होंने जबरदस्ती उनका प्रोग्राम रुकवा दिया. इसके बाद आधी रात को उन्गोंने एक्ट्रेस को स्टेज से नीचे उतरने को कह दिया था.
मिमी ने ईमेल के जरिए कराई शिकायत
मिमी ने ईमेल के जरिए इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. उन्हें इस हरकत से बहुत ज्यादा अपमानित महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने ईमेल के जरिए बोंगांव पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत भेजी. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की और सबका ध्यान खींचा.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, 4 दिनों में पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा
ऑर्गेनाइजर ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, कार्यक्रम के आयोजक ‘युवक संघ क्लब’ ने मिमी के इन सभी आरोपों को गलत ठहराया. उनका दावा है कि मिमी कार्यक्रम में तय समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची थीं. तन्मय ने एक्ट्रेस के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और अपनी सफाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की परमिशन केवल आधी रात तक के लिए ही मिली थी. इलाके में स्टूडेंट्स की आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इवेंट को रोका गया था. उन्होंने क्लीयर करते हुए कहा कि मिमी के साथ किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की गई और ना ही उन्हें परेशान किया गया था. उनके आरोप पूरी तरह से गलत हैं.
तन्मय का आरोप- मिमी के बाउंसर्स ने की महिलाओं संग बदतमीजी
इतना ही नहीं, तन्मय शास्त्री की ओर से मिमी चक्रवर्ती के बाउंसर्स पर आरोप लगाए गए. उनका कहना है कि रात 11.45 बजे जब इवेंट को शुरू किया तो क्लब की महिला सदस्य मिमी का स्वागत करने के लिए स्टेज पर गई थीं. लेकिन एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड्स ने उन महिलाओं को वहां से जबरदस्ती हटा दिया था. तन्मय ने बताया कि इवेंट के लिए पुलिस ने सिर्फ रात 12 बजे तक के लिए परमिशन दी थी. मिमी खुद एक घंटे से भी ज्यादा देरी से आईं.
किसने मांगी माफी?
इसके साथ ही मिमी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो कि एक माफी मांगने वाली पोस्ट है. इसमें ये क्लीयर नहीं किया गया कि ये पोस्ट किसकी है लेकिन माफी बोंगांव की ओर से है. लिखा गया है, ‘मैं बोंगांव की ओर से मिमी चक्रवर्ती से माफी मांगता हूं. इतनी बेहतरीन एक्ट्रेस को हम इज्जत नहीं दे पाए जो वो डिजर्व करती हैं. पूरी रात प्रोग्राम चलने के बाद आधी रात 12 बजे तब ऑक्वर्ड हो गया जब उनसे माइक्रोफोन ले लिया गया और स्टेज छोड़ने के लिए कहा गया, जो कि हम दोनों के लिए अनादर पूर्ण रहा.’
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
2 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines