हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bela Bose Passes Away: नहीं रही सिनेमा की 'लेडी विलेन', राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस

विज्ञापन
Bela Bose Passes Away:

Bela Bose Passes Away: बीते दिन फिल्मी दुनिया से एक और बुरी खबर आई है। 20 फरवरी, 2023 को दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली बेला ने 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया है।

1950 से 1980 के दशक तक फिल्मों में किया अभिनय

इसके साथ ही बेला अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ उस दशक की जानी-मानी डांसर के रूप में ऊभरीं। बेला बोस ने 1950 से 1980 के दशक तक फिल्मों में अभिनय किया था। साथ ही बेला ने अभिनेता और फिल्म निर्माता असीस कुमार से शादी की थी।

विज्ञापन

कलकत्ता में जन्मी थी बेला

बता दें कि बेला बोस का जन्म कलकत्ता में एक संपन्न परिवार में हुआ था। बेला के पिता एक कपड़ा व्यापारी और उसकी मां गृहिणी थी। बेला बोस 1960 के दशक के दौरान हिंदी फिल्मों में एक शानदार नर्तकी और अभिनेत्री थीं। पिता की मृत्यु के बाद बेला बोस ने अपने परिवार की जिम्मेदारी लेते हुए फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था।

और पढ़िए –Tunisha Sharma Suicide Case: दो महीने बाद जेल से बाहर आएंगे शीजान खान! 23 फरवरी को होगी मामले की सुनवाई

विज्ञापन

राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस

साथ ही बेला बोस को बड़ा ब्रेक तब मिला जब उन्हें राज कपूर के साथ ‘मैं नशे में हूं’ में डांस नंबर करने के लिए कहा गया था। साल 1959 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। उनका पहला लीडिंग रोल 21 साल की उम्र में 1962 की फिल्म ‘सौतेला भाई’ में था।

और पढ़िए –Sanjay Leela Bhansali: बड़े पर्दे को छोड़ ‘संजय लीला भंसाली’ ने किया ओटीटी का रुख, इस सीरीज से मचाएंगें गदर

विज्ञापन

अधिकतर फिल्मों में बनती थी विलेन

बता दें कि बेला विलेन के किरदारों में नजर आती थी और उनकी मर्जी से उन्हें ये नहीं दिए गए, बल्कि उनके फेस कट की वजह से वह अधिकतर फिल्मों में विलेन बनी नजर आती थी।

अदाकारी से जीता सबका दिल

दरअसल, बेला के नैन-नक्श इतने शार्प थे कि उन्हें ज्यादातर विलेन के ही रोल मिलते थे। हालांकि बेला अपनी एक्टिंग स्किल्स का क्रेडिट हमेशा बंगाली नाटकों और कलाकारों को देती थी। बेला बहुत ही शानदार अभिनेत्री थी और हमेशा अपने अभिनय से सबका दिल जीत लेती थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola