Shahrukh Khan Cameo: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते दिखे हैं। हालांकि शाहरुख का चार्म ऐसा है कि चाहे वह लीड रोल में हों या फिर कैमियो में, कहानी का रुख मोड़ने के लिए उनकी उपस्थिति ही काफी है। फिल्म में लीड एक्टर भले ही कोई और हो, लेकिन अगर शाहरुख ने एंट्री ले ली है, तो एक सबक जरूर सिखा जाएंगे। शाहरुख का एक कैमियो फिल्म और ऑडियन्स पर अलग ही छाप छोड़कर जाता है। टाइगर 3 में शाहरुख के कैमियो (Shahrukh Khan Cameo) की भी खूब चर्चा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी फिल्में हैं, जिनमें शाहरुख ने अपनी उपस्थिति से पर्दे पर धमाल मचा दिया हो।
ऐ दिल है मुश्किल
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आए थे। एक्टर का सीन तो जरा सा था लेकिन उतने में भी शाहरुख खान ने ये बता दिया था कि क्यों उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाता है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं। फिल्म ने भारत में 156 करोड़ कमाए थे और दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 240 करोड़ की हुई थी।
यह भी पढ़ेंः Pakistan में भी बजता है Bollywood का डंका, लिस्ट में सलमान खान की दो फिल्में शामिल
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान-करीना कपूर स्टारर ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई हो, लेकिन शाहरुख खान के कैमियो ने सबका दिल जीत लिया था। ‘शोले’ फिल्म के ‘मेहबूबा मेहबूबा’ गाने पर डांस करता बेबी लाल सिंह चड्ढा के स्टेप्स सीखकर कैसे जीरो से हीरो बन जाते हैं।
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
साउथ के बड़े स्टार आर माधवन को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान का भी एक छोटा सा रोल था। वे इस दौरान नंबी नारायण के रोल में आर माधवन का इंटरव्यू लेते नजर आए थे। जीरो फिल्म के बाद पहली बार शाहरुख खान को किसी फिल्म में देखा गया था।
ब्रह्मास्त्र
इस फिल्म में शाहरुख का ऐसा धुआंधार कैमियो था, जिसके बाद फैंस ने स्पिन-ऑफ की डिमांड कर दी थी। हालांकि फिल्म में कैमियो के नाम पर एक्टर का एक पूरा सेगमेंट ही शामिल था। वानरअस्त्र यानी साइंटिस्ट मोहन भार्गव बने शाहरुख सबको बेहद पसंद आए थे। फिल्म की कहानी का ट्विस्ट ही उनसे शुरू हुआ था।
ट्यूबलाइट
सलमान और शाहरुख का पुराना नाता है। जितने चर्चे इनकी दोस्ती के होते हैं, उससे कहीं ज्यादा सीटी तब बजती है, जब दोनों साथ में पर्दे पर आते हैं। इस फिल्म में शाहरुख ने जादूगर गोगा पाशा का रोल निभाया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines