हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia के यूट्यूब चैनल डिलीट, क्या खत्म हुआ Beer Biceps का करियर?

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को बड़ा झटका लग गया है। उनके 2 यूट्यूब चैनल एक साथ डिलीट कर दिए गए हैं। यूट्यूब से चैनल हटने की जानकारी खुद रणवीर ने दी है।

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक ऐसी घटना हो गई है जिसके बाद यूट्यूब कम्युनिटी हिल सकती है। किसी ने उनके 2 यूट्यूब चैनल हैक कर लिए। अक्सर ऐसे किस्से सामने आते हैं जब सेलेब्स के चैनल या सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो जाते हैं। अब ऐसा ही कुछ पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हो गया है। आपको बता दें, वो यूट्यूब की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके चैनल पर वो बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी से बातचीत करते हुए नजर आते थे।

रणवीर अल्लाहबादिया के दो यूट्यूब चैनल हैक

करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ हो या फिर विद्युत जामवाल हर किसी ने रणवीर अल्लाहबादिया के चैनल पर उनके सामने कई खुलासे किए हैं। उन्हें कुछ लोग ‘बीयर बाइसेप्स’ के नाम से भी जानते हैं जो उनके यूट्यूब चैनल का नाम था। इस पर सेलेब्स और कई पॉलिटिशियन्स के इंटरव्यू थे जिस पर अच्छे-खासे व्यूज भी थे। लेकिन किसी ने 25 सितंबर को उनके चैनल को हैक कर लिया और उसका नाम बदलकर ‘@Tesla.event.trump_2024’ रख दिया। इतना ही नहीं उनके दूसरे चैनल ‘बीयर बाइसेप्स’ का नाम ‘@Elon.trump.tesla_live2024’ हो गया।

रणवीर अल्लाहबादिया के चैनल हैक

डिलीट हुए दोनों चैनल

देखते ही देखते पहले दोनों चैनल्स से सभी इंटरव्यू और पॉडकास्ट डिलीट हुए और फिर अब ये दोनों ही चैनल्स यूट्यूब से डिलीट किए जा चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बर्गर और फ्राइज की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘मेरे दो मेन चैनलों को हैक किए जाने का जश्न मेरे पसंदीदा खाने के साथ मना रहा हूं। शाकाहारी बर्गर। बीयर बाइसेप्स की मौत मिली डाइट की मौत से। मुंबई वापस आ गया हूं।’

रणवीर अल्लाहबादिया ने दी जानकारी

यह भी पढ़ें: Jigra Trailer: भाई के प्यार में हद से गुजरीं Alia Bhatt, ड्रामा, एक्शन और इमोशंस से भरपूर है ट्रेलर

रणवीर अल्लाहबादिया को हुई करियर की चिंता

इसके बाद उन्होंने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो आंखों पर स्लीपिंग मास्क लगाए हुए स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘क्या ये मेरे यूट्यूब करियर का अंत है? आप सबको जानकर अच्छा लगा।’ बता दें, रणवीर अल्लाहबादिया और उनकी टीम इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। ये लोग यूट्यूब से कॉन्टेक्ट में हैं और चैनल को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें