Ranveer Allahbadia Controversy: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया आज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम हो या ट्विटर हर जगह आपको रणवीर अल्लाहबादिया ही दिखाई और सुनाई देंगे। ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना (Samay Raina) और ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) ने कुछ ऐसी-ऐसी बातें कही हैं कि अब इन्हें लेकर बवाल मच गया है। यहां तक कि इन तीनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है।
रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखिजा के खिलाफ मामला दर्ज
आपत्तिजनक भाषा और बेहूदी बातें सुनकर लोग इनका विरोध कर रहे हैं। वैसे तो शो में इन्होने जो-जो कहा, उसके क्लिप्स इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं और उन पर लाखों लाइक्स और व्यूज आ रहे हैं। हालांकि, इस कंटेंट पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई है। ‘बीयर बाइसेप्स’ फेम पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया नेशनल अवॉर्ड तक जीत चुके हैं, उन्होंने इस शो में एक कंटेस्टेंट से पूछा, ‘क्या आप अपने पेरेंट्स को अपनी पूरी जिंदगी यौन रिश्ता बनाते देखना चाहएंगे या फिर एक बार उन्हें ज्वाइन करके हमेशा के लिए उसे रोकना पसंद करेंगे?’
रणवीर अल्लाहबादिया ने क्या कहा तो मचा बवाल?
अब रणवीर अल्लाहबादिया के इस कंट्रोवर्शियल सवाल ने इंटरनेट को हिला दिया है। वहीं, अपूर्वा मुखिजा ने कंटेस्टेंट को लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को लेकर जो कहा उसके बाद उन्हें भी फटकारा जा रहा है। इन तीनों और शो के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ अब मामला दर्ज हो चुका है। इसी बीच पॉपुलर यूट्यूबर गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) का ट्वीट वायरल हो रहा है। फ्लाइंग बीस्ट (Flying Beast) के नाम से मशहूर गौरव तनेजा ने अब इस कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss की मशहूर कंटेस्टेंट 5 दिन से अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी; तस्वीरें देख घबराए फैंस
गौरव तनेजा ने समय रैना के खिलाफ किया ट्वीट
गौरव तनेजा ने ट्वीट कर लिखा, ‘लगता है समय रैना पूरे यूट्यूब इंडिया को कैंसिल करवाकर ही मानेगा।’ इसके साथ ही उन्होंने समय रैना को इस ट्वीट में टैग भी किया है। उन्होंने मजाक-मजाक में बड़ी चिंता जताई है। अब उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। गौरव तनेजा ने इस एपिसोड के बाद सिर्फ समय से सवाल किया है, जबकि कंट्रोवर्सी में कई लोग फंसे हैं। हो सकता है कि उन्होंने समय को इसलिए जिम्मेदार बताया हो क्योंकि ये शो उन्हीं का है और बाकी लोग तो सिर्फ गेस्ट बनकर आते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines