मुंबई: करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बच्चों के साथ इन दिनों पटौदी पैलेस में हैं। हाल ही, खान फैमिली को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसे देख फैंस समय गए थे कपल शहर से बाहर छुट्टी मनाने जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने बैडमिंटन खेलते हुए पैलेस से एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है।
अभी पढ़ें – Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने किया नई फिल्म का ऐलान, फैंस का बज्ज़ हाई
बेबो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें ब्लैक स्पैगेडी टॉप और व्हाइट पैंट और स्नीकर्स में देखा जा सकता है। बेबो इस दौरान बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। कैजुअल लुक को पूरा करते हुए उन्होंने बालों में बन रखा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ मंडे स्पोर्ट पति के साथ… बुरा नहीं। अमु क्या आप खेल के लिए तैयार हैं? @amuaroraofficial। #Reels #ReelsInstagram #MondayMorning #ReelItFeelIt।” और बेबो ने बेस्टी अमृता अरोड़ा को टैग भी किया।
वहीं अमृता अरोड़ा ने करीना के चैलेंज का जवाब देते हुए लिखा, “हाहाहाहा आप हमारे साथ खेल सकते हैं @kareenakapoorkhan।” सैफ की बहनों सबा अली खान और सोहा अली खान ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। सबा ने लिखा, “गुड जॉब”, जबकि सोहा ने जवाब दिया, “मैं @amuaroraofficial के बारे में नहीं जानती लेकिन मैं तैयार हूं।” करीना ने सोहा के कमेंट पर लिखा, “@sakpataudi माफ करना, यह चैंपियन के लिए नहीं है … यह शुरुआती स्तर से भी नीचे वालों के लिए है।”
क्लिप में, करीना के कैजुअल लुक के साथ, सैफ ने कम्फर्टेबल लुक को चुना। उन्होंने नीले रंग की शर्ट के साथ नारंगी शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वीडियो में पटौदी पैलेस का एक सुंदर बाहरी हिस्सा देखने को मिल रहा है। करीना और सैफ की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं मगर दोनों के बीच की केमिस्ट्री आज भी उतनी ही फ्रेश है।
सैफ और करीना ने एलओसी कारगिल (2003) और ओमकारा (2006) में एक साथ काम किया है। लेकिन साल 2008 की फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। सैफ ने करीना के नाम का हिंदी में टैटू बनवाकर उसी साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। चार साल की डेटिंग के बाद, उन्होंने 16 अक्टूबर, 2012 को करीना कपूर से शादी कर ली। चार साल बाद यानी 2016 में उन्होंने अपने पहले बच्चे-बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया और उन्होंने पिछले साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान का स्वागत किया।
अभी पढ़ें – Kunal Arpita Wedding Inside Pics: व्हाइट थीम में सजे दिखे सेलेब्स, इनसाइड तस्वीरें वायरल
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सैफ अगली बार ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे, जिसमें वो विक्रम की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे भी होंगे और यह 30 सितंबर को रिलीज होगी। उनकी पौराणिक फिल्म आदिपुरुष भी पाइपलाइन में है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन भी होंगे।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines