Bawaal Trailer Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, बीते दिन यानी 9 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं और ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
Bawaal Trailer Out

Bawaal Trailer Out

Bawaal का ट्रेलर आउट

बता दें कि फिल्म बवाल के ट्रेलर को तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। ट्रेलर की शुरुआत अज्जू भैया यानी वरुण धवन से होती है, जो एक स्कूल में हिस्ट्री टीचर होते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निशा यानी जाह्नवी कपूर से होती है। पहले दोनों की दोस्ती शुरू होती और फिर शादी हो जाती है। दोनों की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये शादी के बाद यूरोप पहुंचते हैं। ट्रेलर से ये तो साफ हो गया है कि पूरी फिल्म में प्यार, नोकझोंक और इंसान के अंदर की वॉर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी फिल्म 

वहीं, इस फिल्म को डिजिटली सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और दर्शक इसका बेशब्री से इंतजार कर रहे है। साथ ही फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम’ को चुना गया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है।

इस दिन आएगी फिल्म ‘बवाल’ 

बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म को निर्माता इसी महीने रिलीज कर रहे हैं और ये फिल्म 21 जुलाई के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि ये जाह्नवी कपूर की चौथी फिल्म है जो डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इससे पहले अदाकारा की घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेस- द कारगिल गर्ल और गुड लक जैरी भी ओटीटी रिलीज थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ