Bawaal Teaser Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, आज यानी बुधवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं और ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है।
फिल्म ‘बवाल’ का टीजर एक मिनट चौबीस सेकंड का है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वरुण और जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
Bawaal का टीजर आउट
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘बवाल’ के टीजर की बात करें तो ये इमोशन, ड्रामा और प्यार से भरपूर है। फिल्म के टीजर के बैजग्राउंड में सैड सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। ये फिल्म 21 जुलाई को प्राइम पर रिलीज की जाएगी।
वरुण और जाह्नवी ने किया था पोस्ट
बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को वरुण और जाह्नवी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक सीन शेयर किया था। साथ ही बताया था कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। वरुण और जाह्नवी ने बताया था कि फिल्म का टीजर बुधवार को 12 बजे रिलीज किया जाएगा। इस सीन में जाह्नवी प्रिंटेड रेड ड्रेस और वरुण शर्ट-पैंट्स में नजर आ रहे हैं और यह एक रोमांटिक तस्वीर है। इसके साथ ही दोनों ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था कि- ‘तुम प्यार करने देते तो कितना प्यार करते।’
यहां रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म वर्ल्ड वॉर 2 पर आधारित है। इस फिल्म को डिजिटली सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है और दर्शक इसका बेशब्री से इंतजार कर रहे है। साथ ही फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम’ को चुना गया है। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी साथ में नजर आने वाली है।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
11 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
43 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 hr agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
9 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
13 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines