Bawaal song Kat Jayega: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी एक साथ पहली बार नजर आए हैं। वहीं, ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना रिलीज किया है।
Bawaal song Kat Jayega रिलीज
फिल्म ‘बवाल’ के नए गाने का नाम है ‘कट जाएगा’, जो फैंस को पसंद आ रहा है। इस गाने में वरुण, अजय दीक्षित की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें जान्हवी कपूर भी हैं, जो फिल्म में वरुण की पत्नी निशा दीक्षित की भूमिका निभाती नजर आ रही है।
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ ‘कट जाएगा’
बता दें कि फेमस बॉलीवुड कंपोजर तनिष्क बागची द्वारा रचित, ‘कट जाएगा’ सॉन्ग को म्यूसिन, रोमी और प्रवेश मलिक ने गाया है। वहीं, गाने को श्लोक लाल द्वारा लिखा गया है। इस गाने को प्राइम वीडियो इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं, ये गाना अब फैंस को पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
हाल ही में रिलीज हुई है फिल्म ‘बवाल’
इसके साथ ही बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘बवाल’ रिलीज हुई है। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को धन्यवाद भी दिया है, जिन्होंने बवाल पर अपना प्यार बरसाया और अजय दीक्षित उर्फ अज्जू भैया के रूप में उनके काम की सराहना की।
वरुण ने किया पोस्ट
बीते शनिवार को वरुण ने पोस्ट कर लिखा कि ‘अज्जू भैया ने माहौल बना दिया। बवाल को अपने दिल में जगह देने के लिए थैंक्स। मुझे अपनी किसी भी फिल्म के लिए इतने सारे कॉल नहीं आए। इस फिल्म का लोगों पर जो प्रभाव पड़ रहा है वह इनक्रेडिबल है। अज्जू और उसके परिवार को देखने और आनंद लेने के लिए धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
37 mins agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
42 mins agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
2 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
20 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
23 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines