Bawaal Most Watched Hindi Controversial Film on OTT: आज-कल ओटीटी का जमाना है और लोग घर बैठे ही फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं। लोगों के पास तमाम तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्मस हैं, जिन पर नई और पुरानी फिल्में मौजूद हैं।
आज हम आपको उस हिंदी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया। हालांकि इस लिस्ट में ना फिल्म ‘द आर्चीज’ है और ना ही ‘लस्ट स्टोरी 2’। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है? साथ ही बताते हैं कि कौन-सी हिंदी वेब सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया है।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai से Priyanka Chopra तक, इन हसीनाओं की डेटिंग ने बटोरी जमकर सुर्खियां
जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म
दरअसल, 16 जनवरी को मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया कि कौन-सी फिल्में, वेब सीरीज, हिंदी फिल्में, इंटरनेशनल फिल्म सबसे ज्यादा देखी गई। साथ ही भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इनका प्रीमियर भी अलग-अलग समय पर हुआ। बता दें कि इस लिस्ट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन-स्टारर फिल्म ‘बवाल’ है। जी हां, इस फिल्म को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया।
‘ब्लडी डैडी’ को मिले इतने व्यूज
ऑरमैक्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बवाल को 21.2 मिलियन लोगों ने ओटीटी पर देखा है, जिसके चलते यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डायरेक्ट-टू-ओटीटी हिंदी फिल्म बन गई है। इसके अलावा शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर ‘ब्लडी डैडी’ को 17 मिलियन और मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर-स्टारर फैमिली ड्रामा गुलमोहर को 16.3 मिलियन लोगों ने देखा है।
तारा सुतारिया की फिल्म को भी इतने लोगों ने देखा?
इसके अलावा इस लिस्ट में डिज्नी+हॉटस्टार की फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ भी है। इस कॉमेडी ड्रामा को 14.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। साथ ही तारा सुतारिया की ‘अपूर्वा’ को 12.6 मिलियन व्यूज मिले हैं और ये पांचवें नंबर पर है।
‘द आर्चीज’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को मिले इतने व्यूज
इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘मिशन मजनू’ भी शामिल है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस फिल्म को 10.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। साथ ही फिल्म ‘द आर्चीज’, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है को 10 मिलियन व्यूज मिले हैं और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को 9.8 मिलियन लोगों ने देखा है।
पहले नंबर पर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति
हिंदी वेब सीरीज की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की सीरीज ‘फर्जी’ है। ये इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली SVOD (सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड) सीरीज बनी है। इसे 37.1 मिलियन लोगों ने देखा है। आदित्य रॉय कपूर-स्टारर द नाइट मैनेजर को 28.6 मिलियन और ताजा खबर को 23.5 मिलियन लोगों ने देखा है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines