ना The Archies ना Lust Stories 2, फिर कौन-सी हिंदी फिल्म OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई?

Bawaal Most Watched Hindi Controversial Film on OTT: इस फिल्म को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया है। आइए जानते हैं…

Most Watched Hindi Controversial Film on OTT

किस फिल्म को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Bawaal Most Watched Hindi Controversial Film on OTT: आज-कल ओटीटी का जमाना है और लोग घर बैठे ही फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं। लोगों के पास तमाम तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्मस हैं, जिन पर नई और पुरानी फिल्में मौजूद हैं।

आज हम आपको उस हिंदी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया। हालांकि इस लिस्ट में ना फिल्म ‘द आर्चीज’ है और ना ही ‘लस्ट स्टोरी 2’। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है? साथ ही बताते हैं कि कौन-सी हिंदी वेब सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया है।

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म

दरअसल, 16 जनवरी को मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया कि कौन-सी फिल्में, वेब सीरीज, हिंदी फिल्में, इंटरनेशनल फिल्म सबसे ज्यादा देखी गई। साथ ही भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इनका प्रीमियर भी अलग-अलग समय पर हुआ। बता दें कि इस लिस्ट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन-स्टारर फिल्म ‘बवाल’ है। जी हां, इस फिल्म को ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया।

‘ब्लडी डैडी’ को मिले इतने व्यूज

ऑरमैक्स की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म बवाल को 21.2 मिलियन लोगों ने ओटीटी पर देखा है, जिसके चलते यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डायरेक्ट-टू-ओटीटी हिंदी फिल्म बन गई है। इसके अलावा शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर ‘ब्लडी डैडी’ को 17 मिलियन और मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर-स्टारर फैमिली ड्रामा गुलमोहर को 16.3 मिलियन लोगों ने देखा है।

तारा सुतारिया की फिल्म को भी इतने लोगों ने देखा?

इसके अलावा इस लिस्ट में डिज्नी+हॉटस्टार की फिल्म ‘तुमसे ना हो पाएगा’ भी है। इस कॉमेडी ड्रामा को 14.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। साथ ही तारा सुतारिया की ‘अपूर्वा’ को 12.6 मिलियन व्यूज मिले हैं और ये पांचवें नंबर पर है।

‘द आर्चीज’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को मिले इतने व्यूज

इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की ‘मिशन मजनू’ भी शामिल है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस फिल्म को 10.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। साथ ही फिल्म ‘द आर्चीज’, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है को 10 मिलियन व्यूज मिले हैं और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को 9.8 मिलियन लोगों ने देखा है।

https://www.instagram.com/p/CnWRdSNgO8N/

पहले नंबर पर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति 

हिंदी वेब सीरीज की बात करें तो इसमें पहले नंबर पर शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की सीरीज ‘फर्जी’ है। ये इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली SVOD (सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड) सीरीज बनी है। इसे 37.1 मिलियन लोगों ने देखा है। आदित्य रॉय कपूर-स्टारर द नाइट मैनेजर को 28.6 मिलियन और ताजा खबर को 23.5 मिलियन लोगों ने देखा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ