हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Barsaat Ho Jaaye Song Out: शिविन नारंग और रिद्धि डोगरा की केमेस्ट्री ने मचाई सनसनी, देखें वीडियो

विज्ञापन

Barsaat Ho Jaaye Song: मानसून के मौसम में सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) और पायल देव (Payal Dev) के जरिए गाया गया रोमांटिक सॉन्ग ‘बरसात हो जाए’ (Barsaat Ho Jaaye) रिलीज हो गया है। इस खूबसूरत सॉन्ग को टेलीविजन के दो पॉपुलर स्टार्स शिविन नारंग (Shivin Narang) और रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) पर फिल्माया गया है। गाने के साथ-साथ इसका वीडियो भी दिल छू लेने वाला है।

वीडियो में शिविन नारंग और रिद्धि डागरा अपने प्यार की खोज करने और अपनी पहली मुलाकात को फिर से जीने की यात्रा पर निकले नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत वीडियो का डायरेक्शन आशीष पांडा ने किया है।

यहां देखें वीडियो-

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=2vA0HqBaHpU

‘बरसात हो जाए’ अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। गाना आउट होने के साथ ही खूब बज क्रिएट कर रहा है, और इसके व्यूज में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दें कि जुबिन नौटियाल ‘कुछ तो बता जिंदगी’ ‘रात लम्बियां’ और ‘तुम ही आना’ जैसे ट्रैक के लिए जाने जाते हैं। गायक ने अपने एक बयान में कहा,’पायल देव के साथ काम करने की खुशी है। हमने एक साथ इतने हिट गानों पर काम किया है कि अब हम एक कंफर्ट लेवल साझा करते हैं। उम्मीद है कि ऑडियंस को ये सॉन्ग जरूर पसंद आएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola