TRP Report Week 21: चाहें कितनी फिल्में आ जाएं और चाहें कितने वेब कंटेंट आ जाए। सीरियल को लेकर दर्शकों में जिस तरह का क्रेज देखा जाता है, वो शायद ही कम हो। हर हफ्ते बार्क की ओर से TRP की रिपोर्ट जारी की जाती है। इस हफ्ते भी TRP की लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें हमेशा की तरह रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ ने नंबर वन की रैंकिंग को बरकरार रखा है। आलम ये है कि पिछले कई हफ्तों से कोई भी शो ‘अनुपमा’ की गद्दी को हिलाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। 21वें हफ्ते में ‘झनक’ का जलवा भी दर्शकों के आगे फीका पड़ गया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते TRP की रेस में टॉप 5 शोज को क्या रैंकिंग मिली है?
Anupamaa
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ राजन शाही का शो है, जो पिछले कई हफ्तों से TRP की लिस्ट में लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। इस शो को टॉप पर बनाए रखने के लिए मेकर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। TRP के 21वें हफ्ते में ‘अनुपमा’ को 2.2 की रेटिंग मिली है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
पिछले काफी समय से टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की रेटिंग काफी खराब चल रही थी। इस बार शो में जगरदस्त फेरबदल देखने को मिला है। हालांकि 21वें हफ्ते में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर इस शो ने दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। शो को 2.0 की रेटिंग मिली है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
साल 2009 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को कड़ी टक्कर दी है। इस बार भी शो को 2.0 की रेटिंग मिली है। वहीं शो ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। पिछले हफ्ते भी इस शो को तीसरे नंबर पर जगह दी गई थी।
यह भी पढ़ें: बहुत बुरा लगा, जलन भी हुई… ‘भूषण की पत्नी’ से क्यों चिढ़ने लगी थीं Panchayat की मंजू देवी? अब खुला राज
Jhanak
हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर टीवी शो ‘झनक’ को इस हफ्ते बड़ा झटका मिला है। TRP की लिस्ट में ये शो पिछड़कर नीचे आ गया है। 21वें हफ्ते में ‘झनक’ को 1.9 की रेटिंग दी गई है, जो मेकर्स के लिए काफी शॉकिंग है। वहीं शो दूसरे नंबर से उतरकर चौथे नंबर पर आ गया है।
Udne Ki Aasha
पिछले हफ्ते ही तरह ही टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ को इस हफ्ते भी TRP की लिस्ट में पांचवें नंबर की जगह मिली है। शो को 1.6 की रेटिंग मिली है। इससे साफ है कि फिलहाल ‘उड़ने की आशा’ को टॉप पर पहुंचाने के लिए मेकर्स को थोड़ी और मेहनत करनी होगी जिससे शो दर्शकों को अपनी ओर खींच सके।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines