एकता कपूर ने क्यों किया था बरखा बिष्ट पर केस? एक्ट्रेस बोलीं- मेरा करियर खत्म हो जाता..

‘कितनी मस्त है जिंदगी’ टीवी शो से अपना करियर शुरू करने वालीं बरखा बिष्ट ने बताया कि जब वह सिर्फ 23 साल की थीं, उस वक्त उन पर एकता कपूर ने केस कर दिया था।

barkha bisht on controversy with ekta kapoor after quitting tv show

Barkha Bisht And Ekta Kapoor File Photo

टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 23 साल की थीं, उस वक्त उन्हें कानूनी पचड़े में फंसना पड़ गया था क्योंकि टीवी की क्वीन एकता कपूर ने उन पर केस कर दिया था। बरखा ने यह भी बताया कि जब एकता कपूर के वकील का उनके पास फोन आया था, तब वह काफी डर गई थीं।

विज्ञापन

एकता कपूर ने क्यों किया था केस?

सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत के दौरान बरखा बिष्ट ने बताया, ‘मैंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ से की थी। इसके बाद से ऐसा होने लगा था कि मुझे हर शो में कास्ट कर लिया जाता था। मुझे लगने लगा था कि ऐसे अगर हर टीवी शो में कैमियो करने लगी तो मुझे कभी भी लीड रोल नहीं मिल पाएगा। इसलिए मैंने बालाजी का शो बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद एकता कपूर ने मेरे खिलाफ केस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकता के पास है करियर खत्म करने की पावर

बरखा बिष्ट ने बातचीत में आगे बताया कि वह सिर्फ 23 साल की थीं और अपनी फैमिली से झगड़कर मुंबई आई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने घरवालों को इस बारे में नहीं बताया। मैंने एक वकील हायर किया और केस लड़ा। एक साल तक ये केस चला था। बाद में एकता कपूर को एहसास हुआ कि ये सब फालतू की चीजें हैं। मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने एक साल के बाद इस केस से पीछे हटने का फैसला लिया। उनके पास किसी का भी करियर खत्म करने और बिगाड़ने की पावर थी।’

फैमिली से झगड़कर आई थीं मुंबई

‘नामकरण’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं अपने घरवालों से लड़कर मुंबई आई थी। बाद में वापस जाकर मैं उनसे शिकायत नहीं कर सकती थी इसलिए मैंने उन्हें कुछ नहीं बताया था। एक तरफ 23 साल की मैं और दूसरी तरफ एकता कपूर की पूरी टीम थी। मेरा करियर खत्म हो सकता था लेकिन पता नहीं कैसे एकता कपूर पीछे हट गई थीं। अगर वह चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थीं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ