Barc TRP Report: एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कुछ दिन पहले ही भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। राजनीति में उतरने के बाद अटकलें लगने लगीं कि क्या रुपाली टीवी की दुनिया से दूरी बना लेंगी? खैर राजनीति में सक्रिय होने के बाद एक्ट्रेस टीवी शो में काम करती रहेंगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन इन सब के बावजूद उनका शो ‘अनुपमा‘ TRP की लिस्ट में पहले नंबर पर अपना कब्जा जमाए हुए है। इस शो ने साबित कर दिया है कि इसे टॉप वन से हिलाना अन्य शो के लिए काफी मुश्किल है। हालांकि ‘झनक’ ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा शो किस नंबर पर अपनी जगह बनाकर बैठा है।
Anupamaa
टीवी शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर से टॉप वन पर आया है। दर्शकों के दिलों को जीत रहा ये शो TRP की लिस्ट में धमाल मचा रहा है। शो को 18वें हफ्ते में 2.3 की रेटिंग मिली है।
Jhanak
टीवी शो ‘झनक’ ने फैंस को इस हफ्ते बड़ा सरप्राइज दिया है। शो लंबे समय से टॉप 5 में बना हुआ था। अब इसने दूसरे नंबर पर आकर धमाल मचा दिया है। शो को इस हफ्ते 2.0 की रेटिंग मिली है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी अपना जलवा दिखाने में कामयाब रहा है। शो ने ‘झनक’ को इस हफ्ते कड़ी टक्कर दी है। शो को 2.0 की रेटिंग मिली है।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने TRP की लिस्ट में चौथे नंबर पर कब्जा जमाया है। इस शो को भी 2.0 की रेटिंग ही मिली है।
Udne Ki Aasha
टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ ने इसी साल फरवरी में टीवी पर दस्तक दी है। इस शो ने भी TRP की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। शो को 18वें हफ्ते में 1.5 की रेटिंग दी गई है।
Shiv Shakti
कलर्स टीवी का धार्मिक शो ‘शिव शक्ति’ पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने इस बार छठे पायदान पर अपनी जगह बनाई है। शो को 1.5 रेटिंग मिली है।
Mangal Lakshmi
दीपिका सिंह का शो ‘मंगल लक्ष्मी’ इस बार TRP की रेस में पीछे हो गया है। शो ने सातवें नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। इसे 1.4 की रेटिंग दी गई है।
Imlie
टीवी शो ‘इमली’ एक समय पर दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा था लेकिन अब इसे ऑफ ऐयर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं शो को इस हफ्ते TRP में 1.3 की रेटिंग मिली है।
Doree
सुधा चंद्रन स्टारर टीवी सीरियल ‘डोरे’ की रेटिंग इस हफ्ते काफी कम आई है। इसी के साथ शो नौवें नंबर पर आ गया है। शो को इस हफ्ते 1.3 की रेटिंग दी गई है।
Pandya Store
टीवी शो ‘पांड्या स्टोर’ से जैसी उम्मीद की जा रही थी उसका प्रदर्शन दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। शो इस हफ्ते 1.3 की रेटिंग के साथ TRP की लिस्ट में दसवें नंबर पर आ गया है।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines