TRP List: बार्क की ओर से साल 2024 के पांचवे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट (TRP List) जारी कर दी गई है। इस बार भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupama) नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की रैंकिंग ने फैंस को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस बार कौन सा शो किस नंबर पर है।
अनुपमा
Ormax मीडिया के मुताबिक, टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। इस हफ्ते भी शो ने अपना जलवा बरकरार रखा है। इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। फैंस भी शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते अनुपमा 2.9 रेटिंग के साथ फर्स्ट पोजिशन पर रहा है।
बिग बॉस 17
दूसरे नंबर पर शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ‘सीरियल गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) है। इस हफ्ते शो की रेटिंग 2.6 रही है। इस बीच सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की रैंकिंग ने लोगों को हैरान कर दिया है। यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसकी रेटिंग 2.6 रही।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गद्दी टीआरपी लिस्ट में इस बार हिल गई है। शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर आया है, जिसकी रेटिंग 2.4 रही। वहीं टीवी शो ‘झनक’ (Jhanak) को टीआरपी में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शो इस बार भी टॉप 5 में रहा। शो की रेटिंग 2.3 रही है।
यह भी पढ़ें: Vicky Jain से अलग होंगी Ankita Lokhande? तलाक की अफवाह के बीच एक्ट्रेस ने बताया सच
तेरी मेरी डोरियां
इस हफ्ते दिलीप जोशी स्टारर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) ने अपने 4 हजार एपिसोड पूरे हैं। शो की कास्ट ने सेट पर इसका सेलिब्रेशन भी किया। बता दें कि ये शो 16 सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की रेटिंग 1.8 रही है। वहीं दूसरी तरफ टीवी शो तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) की पोजीशन फिर गिर गई है। शो टॉप 5 से गिरकर टॉप 10 में आ गया है। शो की टीआरपी इस हफ्ते 1.8 रही है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
27 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines