Bigg Boss फेम Bandgee Kallra को सता रहा किस बात का डर? BJP से मांगी मदद

Bandgee Kallra: बंदगी कालरा के घर में हुई चोरी के 2 दिन बाद भी पुलिस ने कोई जांच नहीं की। एक्ट्रेस का अब गुस्सा फूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने BJP को टैग करके मदद मांगी है।

Bandgee Kallra

Bandgee Kallra

‘बिग बॉस’ फेम बंदगी कालरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि उनके घर में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे दरवाजे तोड़कर चोर घर में घुसे और कैश और बाकी कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कंप्लेंट तो की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में बंदगी कालरा ने सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब उनका नया पोस्ट सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस डरी हुई लग रही हैं।

विज्ञापन

बंदगी ने BJP से क्यों मांगी मदद?

बंदगी कालरा ने अब सबके सामने BJP से मदद मांगी है। एक्ट्रेस को एक बात की चिंता सता रही है, जिसे लेकर उन्होंने पोस्ट लिखा है। अब बंदगी कालरा ने चोरी के 2 दिन बाद का अपडेट दिया है। इसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि कार्रवाई कितनी आगे बढ़ी है? आपको बता दें, अपने इस पोस्ट में बंदगी कालरा ने काफी भड़ास निकाली है। अपने पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए बंदगी कालरा ने आगे की डिटेल दी है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के घर हुई चोरी की नहीं हो रही जांच

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अपडेट- 2 दिन बाद! 2 दिन से ज्यादा हो गए हैं और ये बहुत शर्म की बात है कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया! कोई जांच नहीं, ना ही लोगों को बुलाया गया, ना कैमरे की फुटेज की जांच की गई। BJP मुझे मदद चाहिए! मुझे नहीं पता कि वो किस बात का इंतजार कर रहे हैं? जब मेरा पर्सनल डेटा लीक हो जाएगा, तब वो कार्रवाई करेंगे?’ एक्ट्रेस ने यहां साफ-साफ बताया है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रही है।

बंदगी कालरा को है पर्सनल डेटा लीक होने का डर

दूसरी तरफ चोरों ने बंदगी कालरा के घर में लगा कैमरा SD के साथ चोरी कर लिया, ऐसे में एक्ट्रेस को पर्सनल डेटा लीक होने का डर सता रहा है। हैरानी की बात है कि एक्ट्रेस बोल-बोलकर थक गई हैं, लेकिन कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा। आपको बता दें, बंदगी कालरा ने रिवील किया था कि उन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए काफी कैश घर पर रखा हुआ था, जो गायब हो चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस काफी मुसीबत में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ