सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। इस बीच अब सलमान खानी की आने वाली फिल्म का गाना ‘बमबम भोले’ भी रिलीज हो गया है। कैसा है ये गाना और इस पर क्या है लोगों का कहना? आइए जानते हैं…
कैसा है ‘बमबम भोले’?
फिल्म ‘सिकंदर’ के हालिया रिलीज गाने ‘बमबम भोले’ की बात करें तो इस गाने में होली के रंग उड़ते नजर आ रहा है। गाने में ना सिर्फ सलमान खान और रश्मिका मंदाना बल्कि काजल की भी झलक देखने को मिली है, जो फैंस का दिल जीत रही है। इसके अलावा गाने में सलमान खान का डांस भी बेहद कमाल का है और भाईजान के डांस मूव्स फैंस को पसंद आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ये गाना यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में 11वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
Bam Bam Bhole
क्या बोली पब्लिक?
वहीं, अगर इस गाने पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो इंटरनेट पर इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया है। एक यूजर ने इस गाने पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा कि फाइनली काजल अग्रवाल की झलक दिखी। तीसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान मेगास्टार, बॉलीवुड के भाईजान। एक और यूजर ने लिखा कि परफेक्ट फैमिली होली सेलिब्रेशन गाना। एक अन्य ने लिखा कि मजा ही आ गया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस गाने के वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
Bam Bam Bhole
ईद पर रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है, लेकिन फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है और लोगों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
यह भी पढ़ें- ‘शुभमन गिल से…’, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चहल के साथ नजर आने के बाद महविश की पुरानी रील वायरल
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines