Guess Bollywood Actor: बॉलीवुड में ‘काबुलीवाला’, ‘दो बीघा जमीन’, ‘धरती के लाल’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फिल्मों का जिक्र होता है तो दिमाग में कई किरदार आने शुरू हो जाते हैं। इन्हीं फिल्मों में अपने किरदार को जीवंत बनाने वाले हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार बलराज साहनी (Balraj Sahni) को भला कोई कैसे भूल सकता है। कहते हैं कि इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना नाम बनाया। ऐसा नहीं है कि बाकी स्टार्स को परोसा हुआ खाना मिल जाता है लेकिन बलराज साहनी की बात इसलिए अलग है क्योंकि सिनेमा का सुपरस्टार बनना उनके लिए आसान नहीं था। वो भी तब जब उन्हें जेल में रहते हुए अपनी फिल्मों की शूटिंग करनी पड़ी।
जी हां, ये हिंदी सिनेमा का वो सितारा थे, जिन्होंने शूटिंग के लिए आर्थर जेल की मजबूत दीवारों को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके अंदर का जुनून ही था जो उनके किरदारों को आज भी लोगों के अंदर जिंदा रखे हुए है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…
अपने किरदारों को बनाया जीवंत
बलराज साहनी का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था और उनके जन्म की तारीख 1 मई, 1913 थी। वो सिनेमा के मशहूर लेखक भीष्म साहनी के भाई थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की और ऐसे किरदार निभाए जो आज भी यादगार बने हुए हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपने किरदारों से अपनी अमिट छाप छोड़ी। बलराज साहनी का नाम आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे टैलेंटेड दिग्गज स्टार्स की लिस्ट में आता है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 ने पहले ही दिन तोड़ा 7 फिल्मों का घमंड, बना दिया नया रिकॉर्ड
फिल्मों के जेलर जब बने कैदी
बलराज साहनी फिल्म में जेलर का किरदार निभाने के लिए पॉपुलर थे। उन्होंने फिल्म ‘हलचल’ में जेलर का किरदार निभाया था लेकिन इस किरदार को निभाने से पहले उन्होंने अजीब शर्त रखी थी। शर्त के मुताबिक साहनी साहब का कहना था कि वो जेल के सारे कायदे-कानून और रहन-सहन को समझना चाहते हैं। उस वक्त उन्हें भी नहीं पता था कि रील लाइफ में जेलर बन चुके बलराज साहनी को असल जिंदगी में जेल का कैदी बनना पड़ेगा।
कम्युनिस्ट आंदोलन में लिया हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलराज साहनी ने 1940 के दशक की शुरुआत में कम्युनिस्ट आंदोलन में हिस्सा लिया था और महात्मा गांधी के साथ काम किया। दरअसल, बचपन से क्रांतिकारी सोच रखने वाले अभिनेता आंदोलन के चलते जेल पहुंच गए। हालांकि जेल में रहते हुए भी बलराज साहनी ने फिल्मों से मन नहीं हटाया। फिल्म की शूटिंग के लिए बलराज साहनी जेल से बाहर आते और शूटिंग करते थे। कुछ समय के बाद उन्होंने लंदन का रुख किया और वहां बीबीसी हिंदी में काम करने लगे थे। 13 अप्रैल 1973 को बलराज साहनी को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines