Harshaali Malhotra Heeramandi Video: सलमान खान (Salman Khan) जिस मुन्नी को उसके घर पहुंचाने के लिए पाकिस्तान तक पहुंच गए थे अब वो काफी बड़ी हो गई है। इतनी बड़ी की अब उसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। साथ ही अब उनकी मासूमियत की जगह उनकी बोल्डनेस के चर्चे हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर हमारी मुन्नी बदनाम हो गई है। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनका नया रूप देखकर दंग हैं।
हर्षाली मल्होत्रा ने लिया तवायफ का अवतार
दरअसल, अब ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) पर हीरामंडी (Heeramandi) का खुमार चढ़ गया है। दरअसल, अब उनका जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें हर्षाली पर सीरीज में दिखीं तवायफों का सुरूर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। हर्षाली ने अब एक बोल्ड लुक लिया है जिसमें वो इस सीरीज में नजर आए कुछ सीन्स को रिक्रिएट करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी अदाएं और खूबसूरती देख सभी अचंभित रह गए हैं। हर्षाली मल्होत्रा की परफॉरमेंस अब लोगों को काफी पसंद आ रही है।
एक्ट्रेस की अदाओं के कायल हुए फैंस
हर्षाली मल्होत्रा अब अपने लेटेस्ट लुक में तवायफ बनी हुई दिखाई दे रही हैं। गोल्डन आउटफिट में एक्ट्रेस को देख किसी की भी आंखें खुली रह जाएंगी। हर्षाली मल्होत्रा ने इस वीडियो में न सिर्फ खूबसूरती का बल्कि अपनी अदा और काबिलियत का भी प्रदर्शन किया है। अब लोग उन्हें देखने के बाद इतने इम्प्रेस हो गए हैं कि संजय लीला भंसाली से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने हर्षाली को इस सीरीज में कास्ट क्यों नहीं किया। इस वायरल वीडियो पर अब एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘काश आप आलमजेब का रोल करते। आपके द्वारा दिए गए एक्सप्रेशंस अद्भुत हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘सेक्स वर्कर्स की वजह से बचा रहता है समाज’, Shekhar Suman ने दिया बोल्ड बयान
आलमजेब की भूमिका में खली हर्षाली की कमी
एक फैन ने लिखा, ‘सर्वश्रेष्ठ और संजय लीला भंसाली की अगली एक्ट्रेस।’ एक ने लिखा, ‘वह आलमजेब की भूमिका की हकदार थीं, वह उभरती स्टार और खूबसूरत हैं। यह उद्योग में उनकी यात्रा की शुरुआत हो सकती थी। मेरी ओर से उसे ढेर सारी शुभकामनाएं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वह एक बेहतर विकल्प हो सकती थीं।’ एक यूजर ने एक्ट्रेस का परफॉरमेंस देख मजाक में लिखा, ‘मुन्नी तुम तो बहुत बड़ी हो गई हो।’ तो कोई बोला, ‘सिर्फ मुझे या किसी और को भी पाकीजा की मीना कुमारी से समानता महसूस हुई।’ तो किसी ने हर्षाली की तुलना ‘मधुबाला’ से कर दी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
44 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines