हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हमारी अनुमति के बिना हिम्मत कैसे हुई... Bahubali के स्टैच्यू पर बवाल, भड़के प्रोड्यूसर की चेतावनी

विज्ञापन
Prabhas Statue

Prabhas Statue: साउथ के सुपरस्टार ‘प्रभास’ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में प्रभास फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। इसके पहले पहले अभिनेता फिल्म ‘साहो’ में नजर आए और उसके पहले प्रभास अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ में नजर आए थे।

इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद शानदार कलेक्शन किया। फिल्म की सफलता के बाद मैदम तुषाद म्यूजियम में प्रभास का वैक्स स्टैच्यू बना। इतना ही नहीं बल्कि अब मैसूर के कर्नाटक के म्यूजियम में भी प्रभास का एक और स्टैच्यू बनाया गया, जो अब सुर्खियों में आ गया है। चलिए जान लेते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- Dev Anand के लिए ताउम्र कुंवारी रही ये हसीना, एक्ट्रेस ने कभी किसी से नहीं जोड़ा कोई रिश्ता

विज्ञापन

प्रभास के स्टैच्यू पर बवाल

दरअसल, फिल्म ‘बाहुबली 2’ की सक्सेस के बाद मैदम तुषाद म्यूजियम में प्रभास का वैक्स स्टैच्यू बनाया गया। इसके बाद अब मैसूर के कर्नाटक के म्यूजियम में भी प्रभास का स्टैच्यू लगाया गया। मैदम तुषाद म्यूजियम के स्टैच्यू को तो लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन इस बार कर्नाटक के म्यूजियम में लगाए गए प्रभास के स्टैच्यू को देखकर फैंस से लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर तक भड़क गए। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।

प्रोड्यूसर ने म्यूजियम को लगाई फटकार

कर्नाटक के म्यूजियम में लगाए गए प्रभास के स्टैच्यू को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने भी प्रभास के नए स्टैच्यू पर गुस्सा जाहिर किया है। गलत तरीके से बनाए गए प्रभास के स्टैच्यू पर शोबू ने म्यूजियम को फटकार लगाई है। शोबू यार्लागद्दा ने अपने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा कि यह आधिकारिक रूप से लाइसेंस प्राप्त कार्य नहीं है और हमारी अनुमति या जानकारी के बिना किया गया था। हम इसे हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

भड़के यूजर्स

इतना ही नहीं बल्कि गलत तरीके से बनाए गए प्रभास के स्टैच्यू को लेकर फैंस भी नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये एकदम राम चरण की तरह लग रहा है और इस फिल्म मगधीरा से लिया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह कहीं से भी प्रभास नहीं लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये तो राम चरण है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola