WhatsApp Account Hacked: साउंड इंड्रस्टी की फेमस फिल्म बाहुबली फिल्म के निर्माता शोबू यारलागड्डा के वॉट्सऐप अकाउंट को हैक कर लिया गया। शोबू ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने बताया कि वे लगभग 12 घंटे तक अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। आपको बता दें कि आजकल वॉट्सऐप अकाउंट हैकिंग की समस्या बहुत आम है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसके बारे में सतर्क रहे। आइए जानते हैं कि इस तरह की समस्या से कैसे बचा जा सकता है।
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
यारलागड्डा ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरा WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने मेरे अकाउंट पर कंट्रोल कर लिया है।उन्होंने आगे कहा कि इससे भी बुरी बात यह है कि ये मैं 12 घंटे से लॉग इन नहीं करने दे रहा है, क्योंकि इसके हिसाब से मैंने कई बार गलत पिन डाला है। इसके अलावा उन्होंने अपने पोस्ट में उन्होंने मैसेजिंग ऐप के मेन कंपनी मेटा को टैग किया है और अपना अकाउंट रिकवर करने के लिए मदद मांगी।
उन्होंने बताया कि इस बीच हैकर मेरे कॉन्टैक्ट पर और लोगों को धोखा दे रहा है और उनके कॉन्टैक्ट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है। इस पोस्ट पर अब तक 128000 से ज्यादा व्यूज आ गए है।
कैसे रहे सुरक्षित?
अगर आप अपने अकाउंट को सेफ रखना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
- अपने अकाउंट को अधिक सिक्योर बनाने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिव करें। इसके लिए आपको WhatsApp पर अपना नंबर रजिस्टर करते समय पिन दर्ज करना होगा।
- अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन और सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट रखें।
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न तो कोई ऐसी फाइल डाउनलोड करें, जो आपको संदिग्ध लगती है।
- एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन) को शुरू करें खासकर तब जब आप Android या iOS पर WhatsApp का उपयोग कर रहे हैं।
- किसी से भी अपने वन-टाइम पासवर्ड (OTP) या पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
यह भी पढ़ें – कब खत्म होगी दुनिया? इस फेमस साइंटिस्ट ने पहले ही किया प्रीडिक्शन
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
8 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines