हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर डायरेक्टर के साथ हुआ सड़क हादसा, पत्नी होने वाली थीं अपाहिज, फिर भी भगवान से नहीं की प्रार्थना

Director Who is Atheist: साउथ इंडस्ट्री के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। इस सीरीज में निर्दशक की लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। इसी कड़ी में एक खुलासा ऐसा भी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। क्या है वो खुलासा और कौन हैं ये डायरेक्टर देखिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Modern Masters: SS Rajamouli

Modern Masters: मॉडर्न वर्ल्ड के बेहतरीन निर्देशकों की बात करें तो इसमें एक नाम जरूर शामिल होता है और वो हैं एसएस राजामौली का। बाहुबली जैसी शानदार फिल्म देने वाले डायरेक्टर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल साउथ के बेहतरीन डायरेक्टर एसएस राजामौली की जिंदगी पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री ‘मॉर्डन मास्टर्स एसएस राजामौली’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। हालांकि, इन सब के बीच डायरेक्टर अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चों में बने हुए हैं। राजामौली का हाल ही में दिया बयान अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

भगवान से कभी प्रार्थना नहीं करते राजामौली

ये बात सुनने में थोड़ी अजीब है लेकिन एसएस राजामौली भगवान में विश्वास नहीं रखते हैं। साल 2009 में आई फिल्म ‘मगधीरा’ की शूटिंग के दौरान राजामौली और उनकी पत्नी रमा राजामौली के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया था। डॉक्यूमेंट्री में इस बात का जिक्र करते हुए राजामौली ने कहा कि उन्होंने तब भी भगवान के आगे हाथ नहीं जोड़े क्योंकि वो अपने आप को नास्तिक के रूप में देखते हैं। आपको बता दें राजामौली की वाइफ रमा पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं और वो राजामौली की हर फिल्म में कपड़े डिजाइन करती हैं।

राजामौली का पसंदीदा किरदार रावण

हाल ही में राजमौली ने कहा है कि उन्हें भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद हैं। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि मुझे विलेन बहुत ही शक्तिशाली पसंद है। खलनायक के किरदार को पसंद करने वाले राजामौली ने कहा कि विलेन ऐसा होना चाहिए जिसे हरा पाना असंभव हो जाए। राजामौली के इस बयान के बाद उन्हें दर्शकों की तरफ से काफी मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

राजामौली की डॉक्यूमेंट्री आ रही पसंद

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई राजामौली की डॉक्यूमेंट्री को अब उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। ‘मॉडर्न मास्टर्स’ में एसएस राजामौली की लाइफ को बड़े ही जीवंत तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे राजामौली टीवी शो के निर्देशक से वैश्विक स्तर पर चर्चित फिल्म निर्देशक बन गए। इस सीरीज में राजामौली के साथ काम कर चुके कई सितारों ने भी उनके बारे में बात की है। डॉक्यूमेंट्री में प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर और राणा दग्गुबाती जैसे कई सेलेब्स राजामौली के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सास-ससुर के सामने रोने लगीं जया बच्चन, 1 हफ्ते बाद बिग बी ने लिया बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें