Badshah With Pakistani Actress: हाल में बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहों से पूरा सोशळ मीडिया भर गया था। वहीं, इन अफवाहों के बीच सिंगर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, हाल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।
इन तस्वीरों और वीडियो में हनिया आमिर सिंगर और रैपर बादशाह के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सब तब शुरू हुआ जब रैपर दुबई में थे और उनकी मुलाकात पाकिस्तानी एक्ट्रेस से हुई। जहां कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Badshah संग शेयर की तस्वीरें
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर ने इससे पहले भी बादशाह के साथ कई फोटो शेयर की थी, जिनमें दोनों डिनर और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों और वीडियो पर खुद सिंगर और रैपल बादशाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘ओजेएलई एनयू’, जिसके रिप्लाई में हनिया ने जवाब देते हुए लिखा, ‘@badboyshah इसे कभी खत्म मत होने देना’। वहीं, दोनों के फैंस भी उनके इस पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढे़ें: आखिर Kriti Sanon को क्यों लेनी पड़ी कानूनी मदद? करण जौहर के Koffee With Karan 8 से जुड़ा है मामला
तलाक के बाद कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा सिंगर का नाम
हनिया आमिर ने जो मल्टी-पिक्चर पोस्ट शेयर की है उसमें एक्ट्रेस बादशाह के साथ काफी खुश और हंसती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों साथ में खाना खाते नजर आ रहे हैं। तीसरी पोस्ट में एक छोटी वीडियो क्लिप है, जिसमें बादशाह जोर से हंस रहे हैं और एक्ट्रेस भी हंसती नजर आ रही हैं।
बता दें कि बादशाह ने साल 2015 में जैस्मिन से शादी की थी और साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद उनका नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ जुड़ा था और उसके बाद मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ा था। हालांकि, अपने डेटिंग रुमर्स पर सिंगर ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines