मशहूर रैपर बादशाह सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करते रहते हैं। इन दिनों बादशाह मालदीव में हैं और वहीं पर छुट्टी मना रहे हैं। रैपर ने अब मालदीव से अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने जमकर मजे लिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बादशाह ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…
बादशाह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि बादशाह बीच पर भागते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रैपर ने इस पर लिखा है कि नेगेटिविटी से दूर कुछ इस तरह भागते हुए। वहीं, बादशाह ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि भागो। अब रैपर के इस पोस्ट पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप थक नहीं गए। दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे ही भागते-भागते एक दिन सबको पीछे छोड़ दूंगा। तीसरे यूजर ने कहा कि मैं अपनी पहली हाजिरी देने के लिए ऐसे भाग रहा हूं। एक ने कहा कि सब यही पूछ रहे हैं कि कहां जा रहे हो बादशाह और बादशाह का जवाब औकात के बाहर। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भागने का तरीका बहुत फिल्मी है।
Badshah
Velvet Flow को लेकर चर्चा में थे बादशाह
एक और यूजर ने कहा कि अगला गाना भी रिलीज करना है शायद, याद आ गया। एक ने लिखा कि भाग मिल्खा भाग। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे में अपने ससुराल वालों से भागती हूं, बस वो ये कमेंट ना देख ले कहीं से। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं और खूब मजे लिए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले बादशाह अपने गाने Velvet Flow को लेकर चर्चा में थे।
यह भी पढ़ें- शूटिंग के बीच ‘पास’ नहीं होना चाहते Harshvardhan Rane, आखिर क्या करना चाहते हैं एक्टर?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines