Isha Rikhi Cryptic Social Media Post: सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. इस साल मार्च के महीने में सुनने आया था कि बादशाह ने ईशा रिखी से शादी कर ली है. हालांकि, इन रूमर्स पर सिंगर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था. इस बीच अब रैपर की रूमर्ड वाइफ ईशा रिखी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है. आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में ईशा ने क्या कहा है?
ईशा रिखी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में ईशा रिखी ने लिखा है कि कुछ लड़ाईयां ऐसी होती हैं, जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते हैं. मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था कि मुझे अपने पति के असर, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को ये यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है.
क्या बोलीं ईशा?
ईशा ने आगे लिखा कि मेरी चुप्पी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया है, वो तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था. आज, मैं डर के बजाय हिम्मत का रास्ता चुन रही हूं, हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार ना होऊ, लेकिन अब मैं ये दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा का ये पोस्ट अब लोगों के मन में कई सवाल उठा रहा है. हालांकि, ईशा ने ऐसा क्यों कहा इसका मतलब तो वहीं, जानती हैं. साथ ही अगर ईशा की बात करें तो वो भी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था और उनकी स्कूलिंग भी चंडीगढ़ से ही हुई है.
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम
ईशा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की है. बता दें कि 12वीं क्लास से ही ईशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ईशा रिखी बड़ा नाम हैं और उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ (2013) से अपने करियर की शुरुआत की थी.
यह भी पढ़ें- 13 की उम्र में शादी, 3 साल बाद पति का निधन, बीमारी और आर्थिक तंगी ने ले ली तेलुगु एक्ट्रेस की जान
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines