---विज्ञापन---

पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir ने कर ली शादी? वीडियो देख रूमर्ड बॉयफ्रेंड Badshah के दिल पर चलेगी छुरी

Hania Aamir Wedding Truth: पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर की शादी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। अचानक हनिया की शादी का वीडियो सामने आने पर फैंस हैरान हैं और बादशाह को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

---विज्ञापन---

Hania Aamir Wedding Truth: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी शॉक्ड हैं। वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में तूफान ला दिया है। इस वीडियो में हानिया आमिर दुल्हन बनी नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके दूल्हे राजा भी दिख रहे हैं। बता दें, हानिया आमिर का नाम काफी समय से सिंगर बादशाह (Badshah) के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की डेटिंग करने के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं। ये दोनों अक्सर विदेश में साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं।

हानिया आमिर बनीं दुल्हन?

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की करीबी दिखाई देती है। हानिया आमिर और बादशाह मस्ती करते हुए साथ में तस्वीरें या वीडियो शेयर करने से भी नहीं कतराते। ऐसे में लोग यही कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन रिलेशनशिप की रूमर्स के बीच अब सोशल मीडिया पर हनिया आमिर की शादी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक्ट्रेस दुल्हन बनकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूल्हे राजा के साथ हानिया आमिर को पोज देते देख अब सोशल मीडिया पर खलबली मच चुकी है।

---विज्ञापन---

किसके साथ हुई हानिया आमिर की शादी?

किसी के लिए भी इस खबर पर विश्वास कर पाना मुश्किल है कि हानिया ने शादी रचा ली है। सब यही सवाल कर रहे हैं कि अब बादशाह का क्या होगा। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक तरफ लोग इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बादशाह को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो में हनिया आमिर के हल्दी, मेहंदी और शादी के लुक रिवील हुए हैं। बता दें, जिसके साथ हनिया की वेडिंग फोटोज सामने आई हैं वो कोई और नहीं बल्कि जेवियर एजाज हैं। इन दोनों का अब रोमांटिक वेडिंग वीडियो खूब सुर्खियों में है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hina Khan से पहले इन 4 एक्ट्रेसेस को भी हुआ ब्रेस्ट कैंसर, सभी ने दी जानलेवा बीमारी को मात

शादी की खबर में है कितनी सच्चाई?

फैंस अब इस वीडियो को देख भौचक्के रह गए हैं। हनिया ने क्या सच में जेवियर एजाज से शादी कर ली है अब सवाल न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हिंदुस्तान में भी पूछा जा रहा है। बता दें, अगर आपको लग रहा है कि ये एक्ट्रेस का कोई शो का शूट है या फिर म्यूजिक वीडियो है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। साथ ही ये भी सच है कि हनिया आमिर ने फिलहाल कोई शादी नहीं की है। उनका ये वीडियो ब्राइडल कैंपेन के प्रमोशन के लिए शेयर किया गया है।

First published on: Jun 28, 2024 03:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola