Badshah Tattoo Story: पॉपुलर सिंगर बादशाह ने हाल ही में अपने पॉपुलर टैटू को लेकर एक नई कहानी सुनाई है। सिंगर के हाथ में 2 टैटू अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। बादशाह के दोनों हाथों पर एक-एक अटपटे टैटू बने हुए हैं। एक हाथ पर तो उन्होंने ‘टेडी बियर’ बनवाया हुआ है तो वहीं, दूसरे हाथ पर क्या बना हुआ वो तो फैंस को समझ भी नहीं आता। लेकिन अब उन्होंने अपने इन टैटू के पीछे की कहानी दुनिया के सामने रिवील कर दी है।
बादशाह ने रिवील किया टैटू का राज
दरअसल, हाल ही में बादशाह से सवाल किया गया कि उनके ‘टेडी बियर’ वाले टैटू के पीछे क्या कहानी है? तो हंसते हुए वो बोले, ‘कोई कहानी नहीं है। क्यूट है, मेरे को नहीं पता क्यों करवाया मैंने।’ ये कहने के बाद बादशाह ने अपने दूसरे हाथ का टैटू फ्लॉन्ट किया और कहा ‘ये भी नहीं पता क्यों करवाया, ये तो मेले का टैटू लगता है।’ ये कहते ही वो हंसने लगे। इसके बाद बादशाह से सवाल किया गया कि क्या है इस पर? बादशाह ने इस सवाल का जवाब देते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
टैटू कैसे बना टूटे दिल पर बैंड ऐड?
अपने दूसरे टैटू की असलियत बताते हुए बादशाह ने कहा, ‘टूटे हुए दिल पर बैंड ऐड लगी है।’ इसके बाद उनके चेहरे पर एक मायूसी दिखी और वो बोले, ‘रिग्रेट होता है इस पर, ये उन कुछ चीजों में से एक है जिस पर मुझे पछतावा होता है।’ यानी सिंगर अपने इन दोनों टैटू को लेकर आज तक पछता रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ये भी रिवील किया कि ये दोनों टैटू उन्होंने कोरोना के टाइम पर बनवाए थे। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने एक बड़ी मजेदार स्टोरी सुनाई।
यह भी पढ़ें: Honey Singh vs Badshah : किसने लिखा ‘अंग्रेजी बीट’ गाना? आमने-सामने आए हनी सिंह और बादशाह
‘टेडी बियर’ की असली कहानी रिवील
बादशाह बोले, ‘मैंने टेडी बेयर की कहानी बड़ी मजेदार बनाई हुई है, टेडी जो होता है वो आपके बेडरूम में पड़ा है और वो पोकर फेस है, उसको आपके सारे इमोशंस पता है। तो मैं वो हूं। ये कहानी मैं सबको सुनाता हूं। असलियत ये है कि बहुत घटिया हरकत है ये। इसकी कोई कहानी नहीं है, बकवास है ये और दूसरा भी बकवास है और ये तो बना भी नहीं अच्छा। मेरी दादी ने मेले में घड़ी बनवा रखी थी हाथ में, ये उससे भी बुरा है। मैंने सबसे ज्यादा तूफानी ये किया है।’ अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए बादशाह ने कहा कि ‘एक दिन से ज्यादा दिल नहीं टूटने देता। मुझे ठीक होना होता है जल्दी।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines