Badshah Song: म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार बादशाह ने हाल ही में ढेर सारे खुलासे किए हैं। सिंगर ने अपने हालिया इंटरव्यू में दिल खोलकर बातें की और अपने कई सीक्रेट्स भी रिवील कर दिए। सिंगर ने न तो पर्सनल लाइफ को राज रखा और न ही प्रोफेशनल लाइफ का कोई सीक्रेट छोड़ा। उन्होंने हर सवाल का ईमानदारी से जवाब दिया है। इसी बीच उन्होंने अपने एक गाने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बारे में जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
बादशाह को नहीं पसंद अपना गाना
बादशाह ने रिवील किया है कि उन्हें अपना एक गाना ज्यादा पसंद नहीं है। अब ये कौन-सा गाना है जिसे खुद बादशाह ने किया और वो उन्हें पसंद नहीं है? इस राज को भी सिंगर ने खुद ही खोल दिया है। आप भी इस गाने का नाम सुनकर एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे क्योंकि ये गाने एक बहुत बड़ा हिट है और इसके लाखों चाहने वाले हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब पर इस गाने पर 40 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बावजूद इसके बादशाह को अपना ये गाना खास पसंद नहीं आता।
गाने का नाम रिवील
आपको बता दें, ये गाना है ‘वखरा स्वैग’ (Wakhra Swag)। दरअसल, ये गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था और अब करीब 9 साल बाद बादशाह ने इस गाने को लेकर अपने विचार बताए हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें ये गाना अच्छा क्यों नहीं लगता। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘वखरा स्वैग’ उसी वक्त रिलीज हुआ था जब ‘डीजे वाले बाबू’ (DJ Waley Babu) रिलीज हुआ था।’ बादशाह ने ये भी कहा है कि ‘वखरा स्वैग’ पर उन्होंने ज्यादा मेहनत नहीं की थी। ये गाना महज 20 मिनट में बन गया था। इस गाने का रैप खुद बादशाह ने लिखा था।
यह भी पढ़ें: पुलिस वाले के साथ गाड़ी में दिखे Chunky Panday, क्या है वायरल फोटो का सच?
आखिर क्या है इस गाने की कहानी?
बादशाह ने खुलासा करते हुए बताया कि इस गाने का म्यूजिक 20 मिनट में तैयार हो गया था और वो इस गाने को बस ऑडियो के तौर पर रिलीज कर रहे थे। लेकिन उस वक्त एक चैनल के हेड ने जब ये गाना सुना तो उन्हें ये बेहद पसंद आया और उन्होंने बादशाह से कहा कि ये बहुत तगड़ा गाना है और इसका वीडियो बनाओ और फिर जाकर बादशाह ने इसका वीडियो बनाया। इसके बाद जब वो दिल्ली आए तो कार चलाते हुए उन्होंने देखा कि कुछ लड़के ‘वखरा स्वैग’ का वीडियो देख रहे थे। बादशाह बोले कि उनकी नजरों में ‘डीजे वाले बाबू’ बड़ा गाना था लेकिन तब उन्हें पता चला कि ‘वखरा स्वैग’ बहुत अच्छा गाना है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines