Badshah Fan Shocking Demand: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ (The Great Indian Kapil Show) को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर का ये शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसके कई कारण हैं। पहला तो कपिल की कॉमेडी, दूसरा बाकी सभी स्टार कास्ट और सबसे जरूरी शो के मेहमान। दरअसल, जब मेहमान अच्छे आते हैं तो कपिल के फैंस तो शो से जुड़ते ही हैं, साथ ही मेहमान बनकर आई सेलिब्रिटी के फैंस भी शो को एन्जॉय करने आ जाते हैं। ऐसे में हर हफ्ते एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज कपिल के शो का हिस्सा बन रहे हैं।
बादशाह और करण औजला बनेंगे कपिल के मेहमान
इस हफ्ते अब कौन कपिल के शो में आएगा उसका भी खुलासा हो चुका है। इस बार शो में सिर्फ कपिल की कॉमेडी से हंसी के ठहाके नहीं लगेंगे बल्कि सुर और ताल का जश्न भी होगा। दरअसल, इस बार शो पर जो मेहमान बनकर आने वाले हैं वो बेहद खास हैं। इस हफ्ते आपको बादशाह (Badshah) और करण औजला (Karan Aujla) जैसे स्टार्स शो में नजर आने वाले हैं। अब शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है जो बेहद रोमांचक है। इस वीडियो को देखकर आपको भी जोर-जोर से हंसी आएगी। बादशाह को लेकर अब शो में एक राज खुला है, जिसके बाद कुछ लोग हैरान होंगे तो कुछ इसे सुनकर हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
बादशाह से फैंस ने की अजीब डिमांड
दरअसल, अब कपिल शर्मा से अपने शो में बादशाह से एक सवाल कर लिया, जिसका उन्हें बेहद ही अटपटा जवाब मिला है। बता दें, कपिल ने सिंगर और रैपर बादशाह से फैंस की अजीब डिमांड पर बात की और उनसे पूछा कि क्या कभी किसी फैंस ने आपसे अजीब-सी जगह पर फोटो लेने की फरमाइश की है? इसका जवाब देने में बादशाह ने जरा भी देर नहीं लगाई और उन्होंने ये जगह भी सबके सामने रिवील कर दी। बादशाह का ये खुलासा अब लोगों के होश उड़ा देगा।
यह भी पढ़ें: जब Salman Khan ने बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर को जड़ दिया था थप्पड़, बाद में मांगनी पड़ी माफी
वॉशरूम में बादशाह को नहीं छोड़ते फैंस
बादशाह ने बताया कि जब वो सूसू कर रहे थे जब उनसे फैन ने सेल्फी मांगी थी। यानी फैंस यहां भी नहीं मानते। रैपर जहां भी क्यों न हों, उनके चाहने वाले उनके साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड कर ही देते हैं। लेकिन वॉशरूम में सूसू करते हुए भी फैंस सेल्फी की डिमांड कर रहे हैं ये सुनकर तो फैंस भी हंस पड़े। अब टीजर वीडियो ही इतना मजेदार है तो शो कितना धमाकेदार होगा इसका अंदाजा खुद ही लगा लीजिए। तो शनिवार को आप इस शो को मिस करने की गलती मत कीजिएगा।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines