Badshah Mrunal Thakur Dating Rumors: सोशल मीडिया पर बी-टाउन की दिवाली सेलिब्रेशन और पार्टी के कई फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा। ये वीडियो बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) का है, जिसमें वो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर के डेटिंग के दावे किए जा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में उनके साथ छह साल छोटे एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) नजर आ रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग के दावे किए जा रहे हैं।
वीडियो में दोनों पार्टी के बाद घर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में मृणाल ठाकुर लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, बादशाह भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में बादशाह मृणाल को गाड़ी तक ड्राप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट्स कर दोनों के डेटिंग पर बात कर रहे हैं।
https://twitter.com/scrollandplay/status/1723623324058869764
फैंस को पसंद आ रही दोनों की केमिस्ट्री
वीडियो में जहां बादशाह मृणाल को गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं तब एक्ट्रेस उनका हाथ पकड़ती हैं। दोनों का ये क्यूट मोमेंट कैमरों में कैद हो गया है, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की चर्चा होने लगी। साथ ही वायरल वीडियो में फैंस कमेंट्स कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, दोनों की और से डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि, इससे पहले भी रैपर का नाम ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ जुड़ चुका है।
तलाक के बाद आ रहीं डेटिंग की खबरें
वहीं, अगर बादशाह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो सिंगर तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह (Jasmine Masih) से शादी की थी, लेकिन 8 साल बाद दोनों ने साल 2020 में तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है। तलाक के बाद सिंगर का नाम ईशा रिखी के साथ जुड़ा था, जिसके बाद अब उनका नाम मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ रहा है। इसके अलावा उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
8 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
10 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
12 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
13 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
14 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
15 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
15 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines