Badshah: सोशल मीडिया पर कई सितारों के पॉडकास्ट और इंटरव्यू वायरल होते रहते हैं, जिनमें वो खुद से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का खुलासा कर देते हैं कि फैंस भी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में रैपर बादशाह का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद से जुड़ा बड़ा खुलासा करते नजर आ रहे हैं। रैपर की इस बात को सुनकर कई यूजर्स और फैंस भी हैरान हैं। आइए जानते हैं कि आखिर बादशाह ने ऐसा क्या कहा?
बादशाह का वीडियो आया सामने
दरअसल, सोशल मीडिया पर रैपर बादशाह का एक वीडियो सामने आया है, जो लल्लनटॉप संग इंटरव्यू का है। इस वीडियो में बादशाह खुद से जुड़ी बातें रिवील करते हैं। वीडियो में रैपर ने कहा कि मेरे पास 1000 से भी ज्यादा जूते हैं। बादशाह कहते हैं कि वैसे तो मैंने 500 के बाद गिनना छोड़ दिया था, लेकिन जब हम घर शिफ्ट कर रहे थे, तो तब गिने थे और उस वक्त एक हजार से ज्यादा हो गए थे।
किस कंपनी का जूता पहनते हैं रैपर?
फिर उनसे पूछा गया कि जो जूता आप अभी पहनकर आए हैं क्या वो आपने पहली बार पहना है, तो इस पर बादशाह कहते हैं कि नहीं, नहीं ये मैंने पहली बार नहीं पहना है और मैं कुछ ही जूते पहनता हूं बाकी तो कलेक्शन है। ये तो मुझे बहुत कंफर्टेबल है। जब बादशाह से पूछा गया कि ये कौन-सी कंपनी के जूते हैं तो वो कहते हैं कि Balenciaga का नाम लेते हैं।
कैसे हैं ये जूते?
फिर बादशाह से पूछा गया कि ये कितने रुपये के हैं, तो रैपर ने जवाब दिया कि 80 हजार के हैं। फिर उनसे पूछा गया कि इसमें इतने फीते हैं कि बांधने ही नहीं पड़ते होंगे, तो रैपर कहते हैं कि नहीं, ऐसा नहीं है। क्या ये आरामदायक हैं, तो बादशाह कहते हैं कि हां, बहुत आरामदायक हैं और मैं शोज भी इन्हीं जूतों में करता हूं।
कितने का है सबसे मंहगा जूता?
फिर उनसे पूछा गया कि आपके पास सबसे मंहगा जूता कितना का है। इस सवाल पर बादशाह ने जवाब दिया कि मेरे पास सबसे मंहगा जूता 22 साल रुपये का है। बादशाह के इस जवाब पर कई लोग हैरान रह जाते हैं। साथ ही रैपर के फैंस भी चौंक जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के शो में सजेगी महफिल, Laughter Chefs संग होगा ‘वीकेंड का वार’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines