Badshah Injured: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अचानक बादशाह ऐसे हाल में दिखे कि लोग भी उन्हें लेकर चिंता में आ गए हैं. बादशाह का चेहरा बदला हुआ है. उनकी एक आंख जख्मी दिखाई दे रही है. ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने बादशाह की आंख पर जोर से मुक्का जड़ दिया हो. उनकी एक आंख इतनी सूजी हुई है कि वो पूरी तरह से खुल भी नहीं पा रही है. अब बादशाह का ये हाल कैसे हो गया? हर कोई यही जानना चाहता है. सभी लोग सिंगर के इस हाल को देखकर दंग रह गए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन खेल रहा है सबसे ‘डर्टी’ गेम? मुहं पर झूठ बोलने में हैं एक्सपर्ट
बादशाह की आंख को क्या हुआ?
आपको बता दें, बादशाह की ये जख्मी हाल वाली तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं. बादशाह ने 2 फोटोज शेयर कर अपनी आंख दिखाई है. पहली फोटो में बादशाह कार में बैठे हुए हैं और अपनी बुरी तरह से सूजी हुई आंख को करीब से दिखा रहे हैं. दूसरी तस्वीर में बादशाह एक क्लिनिक में दिखाई दे रहे हैं. उनकी आंख पर पट्टी बंधी हुई है. ट्रीटमेंट के बाद वो कैसे दिख रहे हैं, इस तस्वीर में देखा जा सकता है. अब उन्हें क्या हुआ है? ये बादशाह ने अपने कैप्शन में बताया है.
यह भी पढ़ें: 71st National Award में शाहरुख खान का जेंटलमैन अंदाज, रानी मुखर्जी का पल्लू संभाल जीता फैंस का दिल
बादशाह ने जख्मी हालत में पोस्ट की तस्वीरें
बादशाह ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे.’ आपको बता दें, बादशाह हाल ही में शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए हैं. इस सीरीज में बादशाह को मनोज पाहवा यानी अवतार से भिड़ते हुए देखा गया है. अब शायद बादशाह का ये हाल इसी सीरीज की वजह से हुआ है. वो इसी तरफ हिंट देते हुए नजर आ रहे हैं. अब उनकी ये हालत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट सेक्शन में रिएक्ट कर रहे हैं.
बादशाह का बुरा हाल देख क्या बोले लोग?
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘मनोज पाहवा सर ने मारा क्या?’ तो एक शख्स कहता है, ‘मैं आ रहा हूं लोंडे लेकर….’ एक फैन ने लिखा, ‘बादशाह अपना ख्याल रखो.’ एक सवाल आया, ‘किसने पीट दिया भाई?’ अब कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ गेट वेल सून वाले मैसेज कर रहे हैं. इस वक्त बादशाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग सिंगर का ये हाल देखकर परेशान नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines