हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Badshah को ‘माथे में गोली’ मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट कर मचाया हड़कंप

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने को लेकर विवादों में चल रहे हैं. वही अब बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Badshah को बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह अपने हरियाणवी गाने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर एक नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने पानीपत में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी ली है और सिंगर बादशाह को सीधे माथे में गोली मारने की धमकी दी है.

आपको बता दें कि शनिवार यानी आज पानीपत के रोड पर मौजूद वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई है. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. दरअसल, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए करते हुए लिखा, ‘जय महाकाल जय श्री राम-राम सभी भाइयों को आज असंध रोड पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं.

बिश्नोई गैंग ने बादशाह को दी धमकी

बिश्नोई गैंग में पोस्ट में लिखा कि आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है. अगर हवाला का काम करने वाले नहीं सुधरें, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. इतना ही नहीं बिश्नोई गैंग ने बादशाह को धमकी देते हुए लिखा, ‘ बादशाह तूने हरियाणवी संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. साल 2024 में तेरे क्लब में ट्रेलर दिखाया था अगली बार कोई ट्रेलर नहीं सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे.’

विज्ञापन

बादशाह ने ‘टटिहरी’ गाने को लेकर मांगी थी माफी

आपको बता दें कि बॉलीवुड सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जो धमकी दी गई है, इसके पीछे का कारण हरियाणवी गाना बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में बादशाह ने रिलीज किया था. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया था. लेकिन महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ कार्रवाई की और उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है. बता दें कि सिंगर और रैपर बादशाह ने हरियाणवी गाना ‘टटिहरी’ को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी. उन्होंने साफ किया था कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola